'बिग बॉस 20' इस वक्त लव और स्काउट के इर्द-गिर्द ही चल रहा है। इन दोनों के बीच हो कुछ भी हुआ उस पर बाहर काफी बवाल हो चुका है। स्काउट का रिश्ता अब टूटने की कगार पर है और इसका कारण सिर्फ लव के साथ चल रहा उनका एंगल है। अब इस मामले में काशवी पहले ही लव पर संगीन आरोप ला चुकी हैं। काशवी ने नेशनल टीवी पर कहा कि लव ने स्काउट को ट्रैप में फंसाया है। अब यंग भी कुछ इसी तरह का दावा करते हुए नजर आए हैं। यंग ने आम्रपाली दुबे के सामने लव का पूरा गेम एक्सपोज कर डाला है। 

लव और आम्रपाली को दिखी लव की कमी 

रात सवा एक बजे आम्रपाली दुबे ने यंग से कहा कि लव जानबूझकर इस टॉपिक को खींच रही हैं। तब यंग ने भी उनसे आपने दिल की बात कह दी। यंग ने कहा- '12 लोगों में किसी को भी फील नहीं हुआ कि लव स्काउट को ट्रैप कर रही है, लेकिन मुझे फील हुआ।' इसके पीछे उन्होंने लव का पूरा गेम एक्सपोज किया और उन पर आरोप लगा डाले। यंग ने खुद को स्काउट और आम्रपाली को लव बनाकर पूरी प्लानिंग समझाई। यंग ने कहा कि पहले आप वो सब कुछ करती हैं, जिससे मुझे फील हो कि मैं आपके लिए खास हूं। अब मुझे आप पर 100% भरोसा है कि अब कुछ भी हो जाए, आप मेरे लिए हमेशा हैं। तुम और मैं इमोशनली कनेक्टेड हो गए। तुम मुझे उदास नहीं सकते हैं और मैं तुम्हें उदास नहीं देख सकती। लेकिन अब तुम एक्टिंग करती हो कि तुम उदास हो और तुम छोटी-छोटी चीजों पर इरिटेट हो जाती हो और मुझे तुम्हें पैंपर करने की जरूरत है।'

यंग बोले लव कर रही हैं स्काउट को यूज 

यंग ने आगे कहा, 'आपने ऐसा बर्ताव करना शुरू कर दिया है। मैं रोज आता हूं, तुम्हें पैंपर कर रहा हूं। मैंने सच में लव को ये प्रोसेस एन्जॉय करते हुए देखा है। मुझे सच में फील हुआ कि वो एन्जॉय कर रही है जब स्काउट उसके लिए काम करता है। उसकी 'हेल्प' करता है। मैं 'हेल्प' बोल रहा हूं, लव को बहुत पसंद आता है जब स्काउट उसकी हेल्प करता है। मुझे उसके चेहरे पर अलग ही खुशी दिखती है। कुछ तो होगा! मुझे फील हुआ है आम्रपाली जी कि लव यूज कर रही है स्काउट को।'

बाहर की बात कर कैरेक्टर पर उठाए सवाल 

यंग की ये बात सुनकर आम्रपाली ने पूछा किसके लिए? मसाज के लिए? यंग ने जवाब दिया- 'शायद सपोर्ट के लिए! इस गेम में इंसान एक ही चीज के लिए इस्तेमाल होता है- सपोर्ट। अगर बाहर में वो यूज कर रही होती, मुझे नहीं पता किसके लिए, शायद पैसे, फेम या कनेक्शंस के लिए। लेकिन यहां पर मैं 100% कह सकता हूं कि ये सपोर्ट के लिए है। अब यंग ने सरेआम लव पर स्काउट को सपोर्ट के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगा दिया है। साथ ही बाहर की बात करके उनके कैरेक्टर पर भी सवाल उठाए हैं।