'बिग बॉस' के घर में झगड़ों और मुद्दों की कभी कमी नहीं आती। कभी कंटेस्टेंट्स खुद भीड़ जाते हैं, तो कभी मेकर्स टास्क के नाम पर चिंगारी लगा देते हैं। इस घर में कंटेंट की कमी आ ही नहीं सकती और किसी भी लड़ाई में शामिल न होना नामुमकिन सा लगता है। जहां घर का हर एक सदस्य किसी न किसी झगड़े में इन्वॉल्व है या तो दूसरों के झगड़ों में अपना ओपिनियन रख रहा है, वहीं एक कंटेस्टेंट ऐसी भी हैं जिनकी इन्वॉल्वमेंट शून्य है। ये कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर एक्ट्रेस कनिका मान हैं। 

कनिका मान का गेम पड़ा ठंडा

कनिका मान का गेम इन दिनों सुस्त होता हुआ नजर आ रहा है। वो शो में कुछ कर ही नहीं रही हैं। अब हाल ऐसा हो गया है कि शो की सबसे कमजोर मानी जाने वालीं खिलाड़ी ईशा रिखी भी उनसे ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं। कनिका को 'बिग बॉस 20' में पिछले कुछ दिनों से बस पासिंग शॉट्स देते हुए देखा जा रहा है। वो शो में न तो किसी से लड़ रही हैं और न ही दूसरी की लड़ाई में घुस रही हैं। न लड़ना तो बुरी बात नहीं है, लेकिन कनिका तो अब घर के अहम मुद्दों पर भी अपनी राय देने से बच रही हैं। 

किसी मुद्दे में खुलकर नहीं बोल रहीं कनिका 

कनिका मान को अक्सर झगड़ों को अवॉइड करते हुए देखा जाता है। हाल ही में डिस बैटल में इतना कुछ हो गया। रीति तिवारी ने काजी तौकीर और उदिति सिंह को भद्दी गालियां दे डाली। हर कोई इस मामले में अपनी राय देते हुआ नजर आया। यहां तक कि ईशा रिखी ने भी कहा कि रीति तिवारी ने गलत किया, लेकिन बदले में उन्हें जो कहा गया वो भी उतना ही गलत था। इस दौरान ईशा का पॉइंट ऑफ व्यू भी दर्शकों तक पहुंचा, लेकिन कनिका मान इस मामले में भी मोन रहीं। मेकर्स ने कनिका मान को इसलिए कास्ट किया था क्योंकि वो टीवी और पंजाबी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं। ऐसे में मेकर्स को भी उम्मीद रही होगी कि कनिका शो में बुलंद आवाज में मुद्दों को उठाएंगी और शो में रूल करेंगी। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स भी अपने इस फैसले पर शायद पछ्ता रहे होंगे। 

घर में नहीं दिख रहा इंवॉल्वमेंट 

आपको बता दें, पहले कनिका मान को गुल्लू के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। दोनों के बीच दर्शकों को लव एंगल दिखाई देता था, लेकिन अब कुछ दिनों से ये दोनों भी साथ में कम ही नजर आ रहे हैं। कनिका को ज्यादातर बस 'बिग बॉस' से अकेले में बात करते हुए ही देखा जाता है। अब उनका घर में होना या न होना, दर्शकों के लिए भी एक बराबर नजर आ रहा है। वो शो में कोई भी इंपैक्ट लाने में नाकामयाब दिखाई दे रही हैं। ऐसा ही चलता रहा तो कनिका जल्द ही शो से बाहर हो जाएंगी।