'बिग बॉस सीजन 20' देख रहे सभी फैंस के मन में इस वक्त बस एक ही सवाल है कि शो से पहला एविक्शन किसका होगा। इस हफ्ते शो से आउट होने के लिए तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं- आसिफ खान, स्काउट और रोहेद खान। इन तीनों ने 'बिग बॉस' के घर के सबसे बड़े नियम का उल्लंघन किया था। सजा देने के लिए इन तीनों को नॉमिनेट कर दिया गया और एक टास्क में तीनों की एक लाइफलाइन भी खर्च हो चुकी है। ऐसे में इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट का आउट होना तय है। पिछली बार तो 2 लाइफलाइन होने की वजह से उदिति सिंह बच गई थीं।  

किसका कटेगा सलमान के शो से पत्ता?  

अब ये भी जान लते हैं कि शो से पहला एविक्शन किसका होने वाला है और क्यों? वैसे तो सभी जानते हैं कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से 'बिग बॉस 20' से बाहर होने के सबसे ज्यादा चांस किसके हैं। आसिफ खान, स्काउट और रोहेद खान की पॉपुलैरिटी को देखते हुए रोहेद खान का ही शो से पत्ता कटने वाला है। स्काउट को यूट्यूब और गेमिंग कम्युनिटी का सपोर्ट है और आसिफ खान ओटीटी के पॉपुलर स्टार हैं। वहीं, रोहेद अभी इंडस्ट्री में ज्यादा एस्टब्लिश नहीं हुए हैं। साथ ही 'बिग बॉस' के घर में भी वो इन दोनों के मुकाबले कम ही एक्टिव नजर आए हैं। 

रोहेद खान होंगे शो से आउट!

रोहेद खान को पिछले वीकेंड का वार पर सलमान खान खुद कह चुके हैं कि वो शो में दिखाई नहीं दे रहे और फैंस उनसे निराश हैं। इसके बावजूद रोहेद खान ने इस हफ्ते भी कुछ नहीं किया। वो बस ग्रुप में बैठे हुए नजर आते हैं और लोगों को एंटरटेन करने की कोई कोशिश नहीं करते। अब इसी वजह से ऑडियंस ने भी रोहेद खान को वोट नहीं दिए और कम वोटों के चलते वो शो से एविक्ट हो गए हैं। रोहेद खान के शो से आउट होने पर मेकर्स या दर्शकों को तो फर्क नहीं पड़ेगा, लकिन 'बुली गैंग' जरूर मायूस हो जाएगा। 

क्या है एविक्शन का कारण?

रोहेद खान के सबसे पहले एविक्ट होने का बस यही कारण है कि वो शो में कुछ खास परफॉर्म कर नहीं पाए और लोगों के दिल जीतने में नाकामयाब रहे। उनके एविक्शन से अब उन लोगों की आंखें खुल सकती हैं जो शो में सुस्त नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, रीति तिवारी, ईशा रिखी और उदिति सिंह भी शो में कुछ खास परफॉर्म नहीं कर रही हैं। अगर वो नॉमिनेट हुईं तो उनका हाल भी रोहेद खान की तरह ही हो सकता है।