'बिग बॉस सीजन 20' को शुरू हुए एक महीना हो चुका है। अभी भी घर में कई सारे कंटेस्टेंट्स बाकी हैं। पिछले हफ्ते शो से कोई एविक्शन नहीं हुआ था। मैरी कॉम को सबसे कम वोट्स मिले थे, लेकिन उनके पास दोनों लाइफ लाइन्स मौजूद थी। ऐसे में वो शो से आउट होने से बच गईं। अब इस हफ्ते 'बिग बॉस' के घर से बेघर होने के लिए 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। अमन गांधी, काजी तौकीर, माही विज, मैरी कॉम, कनिका मान, गुल्लू, अर्शिफा खान और लव गिल के ऊपर नोमिनटाइओं का खतरा बना हुआ है। इन 8 कंटेस्टेंट्स में से कौन आउट होने वाला है वो नाम भी सामने आ गया है। 

किसे मिले सबसे कम वोट्स?

मीडिया रिपोर्स्ट के मुताबिक, इस हफ्ते सब कम वोट्स अमन गांधी को मिले हैं। हालांकि, वो इस हफ्ते शो से बाहर नहीं होंगे क्योंकि उनके पास अभी भी दो लाइफ लाइन्स थीं। अब कम वोट्स की वजह से उनकी एक लाइफ लाइन चली जाएगी। यानी इस हफ्ते भी 'बिग बॉस' में कोई एविक्शन नहीं होगा। इस बार शो का कांसेप्ट कंटेस्टेंट्स के बेहद काम आ रहा है। अगर 'तथासटू' वाला कांसेप्ट नहीं होता तो अब तक कई कंटेस्टेंट्स इस शो से बाहर हो चुके होते। अब अमन गांधी भी एविक्शन से बाल-बाल बचे हैं। 

इस हफ्ते नहीं होगा एविक्शन 

आपको बता दें, सलमान खान कई हफ्तों से अमन गांधी को हिंट दे रहे थे कि वो शो में नजर नहीं आ रहे और खुलकर खेल नहीं रहे। अमन को कम वोट्स मिलने की एक बड़ी वजह ये भी हो सकती है कि वो शो में एक स्टैंड पर टिके हुए नजर नहीं आते। हर रोज उनके ओपिनियन और दोस्त बदलते रहते हैं। वहीं, वीकेंड का वार पर इस हफ्ते सलमान खान स्काउट पर भड़कने वाले हैं। स्काउट ने इस हफ्ते कई ऐसी चीजें कि हैं, जिसे चाह कर भी शो के होस्ट नजरअंदाज नहीं कर सकते। स्काउट ने इस हफ्ते शो में कई ऐसी हरकतें कि हैं, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जा रहा है। 

स्काउट को पड़ेगी सलमान से डांट

स्काउट को काजी के साथ बदतमीजी करने के लिए अब सलमान खान से फटकार पड़ने वाली है। स्काउट ने एक टास्क के दौरान काजी से जमकर झगड़ा किया था। उस दौरान उन्होंने इस बात का भी लिहाज नहीं किया कि काजी बीमार हैं। डेंगू होने के बावजूद वो शो में अपना योगदान दे रहे हैं, लेकिन घर के कुछ सदस्य इस वक्त भी काजी को टारगेट कर रहे हैं। जनता इस बात से काफी नाराज है। वहीं, सलमान खान काजी के दर्द में होते हुए भी बेस्ट देने के लिए उनकी तारीफ करेंगे।