अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार लाइमलाइट में आ गए हैं। कपल को लेकर अब सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। फैंस एक बार फिर कयास लगा रहे हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं। ये दोनों अपने एक वीडियो के बाद चर्चा में आए हैं। अनुष्का शर्मा का लुक देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए और अब लगातार सोशल मीडिया पर लोग यही पूछ रहे हैं कि क्या अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं? तो चलिए जानते हैं कि अनुष्का शर्मा की तीसरी प्रेग्नेंसी की रूमर्स कब और कहां से शुरू हुईं?
अनुष्का-विराट के वीडियो वायरल
दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 25 अक्टूबर को मुंबई के डोम एसवीपी स्टेडियम में हुए अमेरिकी भक्ति गायक कृष्णा दास के लाइव कीर्तन का हिस्सा बने थे। दोनों को इस दौरान भक्ति में लीन देखा गया। अनुष्का और विराट अक्सर धार्मिक स्थानों पर देखे जाते हैं। ऐसे में इस बार भी सारी स्पॉटलाइट विराट और अनुष्का पर आ गई। विराट जहां ब्लैक टीशर्ट में दिखाई दिए, तो वहीं अनुष्का शर्मा इंडियन आउटफिट में दिखाई दीं। अनुष्का ने बेहद ही प्यारा पिंक सूट पहना था और वो थोड़ा लूज था।
अनुष्का की प्रेग्नेंसी पर लोगों ने क्यों किए सवाल?
अब अनुष्का शर्मा के कपड़े देखकर लोगों ने इस तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। अनुष्का और विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देख एक यूजर ने पूछा- 'क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लगता है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं? तो कोई बोला, 'क्या अनुष्का शर्मा तीसरा बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं? अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ी अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।' तो कोई बोला, 'मुझे भी शक हो रहा है।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'यह बस उसकी ड्रेस की फिटिंग है, और कुछ नहीं।' अभी इसी तरह से अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है।
नहीं आया बयान
कोई अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहा है, तो कोई उन्हें डिफेंड करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इन रूमर्स पर अभी तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। कपल ने न तो अफवाहों को खारिज किया और न ही प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। ऐसे में ये भी हो सकता है कि ड्रेस की वजह से ही लग रहा हो कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं।