Akhilesh Yadav Uncle Ram Gopal Yadav News : समाजवादी पार्टी (SP) के राज्यसभा उम्मीदवार और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा प्रो. रामगोपाल यादव की कुल संपत्ति का ब्यौरा उनके चुनावी शपथ पत्र के जरिए सामने आया है। हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार उनके पास करोड़ों रुपये की जमीन-जायदाद, बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), सोने-चांदी के आभूषण और लाइसेंसी हथियार भी हैं।

चल संपत्ति और बैंक में जमा पूंजी

रामगोपाल यादव के पास कुल 4.61 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है। उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 1.39 करोड़ रुपये जमा हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की संसद भवन शाखा में उनकी 1 करोड़ से ज्यादा की एफडी भी है।

आधा किलो सोना और हथियार

चुनावी दस्तावेज के मुताबिक उनके पास आधा किलोग्राम से अधिक सोने के गहने हैं। जिनकी मौजूदा बाजार कीमत 88.50 लाख है। उनके पास दो विदेशी हथियार भी हैं। इनमें 30 बोर की एक अमेरिकी कार्बाइन और 32 बोर की एक जर्मन रिवाल्वर शामिल है।

अचल संपत्ति 

प्रोफेसर रामगोपाल यादव की कुल अचल संपत्ति 9.99 करोड़ रुपए है। उनके पास इटावा और आसपास के इलाकों में कई कीमती प्लॉट हैं। जसवंतनगर (नगला सुभान) में चार अलग-अलग प्लॉट हैं। उनकी कुल कीमत 1.33 करोड़ रुपए है। सैफई में उनके दो प्लॉट हैं। उनमें से एक की कीमत 1.10 करोड़ रुपए और दूसरे की 63.82 लाख है। जसवंतनगर के सोनाई गांव में भी दो प्लॉट हैं, जिनकी कीमत 1.40 करोड़ और 25 लाख से अधिक है।

कर्ज की देनदारी

संपत्ति और बैंक बैलेंस के अलावा उनके सिर पर देनदारी भी है। हलफनामे में दर्ज ब्यौरे के अनुसार उन पर लगभग 99.86 लाख रुपये का कर्ज या देनदारी बकाया है।