बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। नुसरत भरूचा का विदेश में एक्सीडेंट हो गया है। 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से मशहूर हुईं नुसरत भरूचा एक हादसे का शिकार हो गई हैं। इस दुर्घटना के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया है। फिलहाल एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है और उनकी टीम या परिवार की तरफ से इस मामले में कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। चलिए जानते हैं कि आखिरी पूरा माजरा क्या है। 

नुसरत भरूचा बनीं हादसे का शिकार 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत भरूचा इन दिनों बाली में हैं और ये हादसा भी वहीं हुआ है। इस वक्त बाली के ही अस्पताल में नुसरत भरूचा का इलाज चल रहा है। उनका ये एक्सीडेंट कैसे हुआ और अब उनकी हालत कैसी है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक्सीडेंट की वजह का भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। बस ये जानकारी सामने आई है कि नुसरत भरूचा काम के सिलसिले में बाली गई थीं। ये उनका प्रोफेशनल ट्रिप है, जहां वो हादसे का शिकार हो गई हैं। 

बाली में हुआ नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट 

अब नुसरत भरूचा के एक्सीडेंट की खबर सुनकर फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। हर कोई एक्ट्रेस की चिंता में बैठा है और जानना चाहता है कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है। फिलहाल फैंस नुसरत भरूचा की सलामती की दुआ मांग रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि वो ठीक होकर जल्द भारत लौट आएं। इस वक्त नुसरत भरूचा के एक्सीडेंट की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। साफ जानकारी न होने की वजह से लोग ज्यादा घबराए हुए हैं। 

डॉक्टरों की निगरानी में नुसरत 

कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि शूटिंग करते हुए ही नुसरत भरूचा घायल हुई हैं। हालांकि, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं। जब तक नुसरत भरूचा की ओर से कोई बयान नहीं आता, इस तरह से कयास लगते रहेंगे ओर फैंस भी चिंता में रहेंगे। फिलहाल सिर्फ यही पता चल पाया है कि इस वक्त नुसरत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अब उम्मीद तो यही है कि हालात ज्यादा गंभीर न हो।