नई दिल्ली, 23 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने उन्हें युवा और गतिशील नेता करार देते हुए कहा कि उनके कार्यों में राष्ट्र सेवा और निर्माण की उनकी गहरी प्रतिबद्धता झलकती है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा करते हुए लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सशक्त करने में पूरी निष्ठा के साथ योगदान दिया है। उनकी सोच और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें व्यापक मान्यता दिलाई है। मैं उनकी सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं और उनके दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई। आपके सरल स्वभाव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं में सेवा और कर्त्तव्य का भाव प्रोत्साहित करने के प्रयास ने पार्टी की ताकत को बढ़ाया है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सफल जीवन की कामना करता हूं।"
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "युवा और ऊर्जावान नेतृत्व के रूप में आपने सीमित समय में ही अपनी सक्रियता, संगठनात्मक कुशलता और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की क्षमता से सभी का ध्यान आकृष्ट किया है। संगठन को सशक्त करने के प्रति आपकी निष्ठा और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रशंसनीय है। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "युवा ऊर्जा के प्रतीक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके सक्षम नेतृत्व में संगठन और सभी कार्यकर्ताओं में 'राष्ट्र पहले' का भाव और मजबूत हुआ है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको अच्छा स्वास्थ्य, लंबी जिंदगी और यशस्वी जीवन मिले।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा, "आपकी दूरदर्शिता और समर्पित कार्यशैली से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। आपका प्रेरणादायक मार्गदर्शन हमें नई ऊर्जा और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। मैं प्रभु श्री राम से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हूं।"