यूपीएससी ने 644 पदों के लिए भर्तियां निकाली, आवेदन की आखिरी तारीख 9 जून

यूपीएससी ने 644 पदों के लिए भर्तियां निकाली, आवेदन की आखिरी तारीख 9 जून

नई दिल्ली, 24 मई। सरकारी नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर कुल 644 भर्तियों की घोषणा की है। आयोग ने बताया कि यह भर्तियां 2026 के लिए की जा रही हैं, जो वैज्ञानिक, प्रबंधक, वैज्ञानिक अधिकारी, व्याख्याता, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक कार्यकारी अभियंता, उप निदेशक, अनुसंधान अधिकारी, सहायक नियंत्रक, उप नियंत्रक, कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी, संयुक्त सहायक निदेशक, पर्यटन अधिकारी, ड्रिलर, संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा, मानवविज्ञानी, चिकित्सा अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा और भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा के तहत हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

इससे पहले यूपीएससी ने 394 अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिनमें पुरुषों के लिए 370 और महिलाओं के लिए 24 पद थे। इनमें राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के लिए 370 और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए - 10 प्लस 2 कैडेट प्रवेश योजना) के लिए 24 पद शामिल थे।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई से आरंभ हुई थी और आवेदन की अंतिम अवधि 9 जून है। अतः जो व्यक्ति यूपीएससी द्वारा जारी पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आयोग की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर, शाम 6 बजे या उससे पहले अपना पंजीकरण फॉर्म जमा करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना विंग के लिए 10 प्लस 2 प्रणाली के तहत 12वीं कक्षा पास करें या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। वहीं, वायु सेना और नौसेना विंग के साथ-साथ भारतीय नौसेना अकादमी में 10 प्लस 2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ पास होना अनिवार्य है।