टॉलीवुड सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ शादी रचाई। शादी के बाद विजय ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के लिए अपनी भावनाओं को बेहद खूबसूरती से बयान किया।
विजय ने शादी के बाद किया पोस्ट
विजय देवरकोंडा ने अपने पोस्ट में लिखा, “एक दिन, मुझे उनकी याद आई। मुझे उनकी इस तरह याद आई कि ऐसा लग रहा था मेरी दिनचर्या तब बेहतर होती अगर वह मेरे साथ होतीं। जैसे मेरी भोजन की आदतें तब और पूरी लगतीं अगर वह मेरे सामने बैठीं होतीं। जैसे मेरी वर्कआउट मज़ेदार और आसान हो जाती अगर वह मेरे साथ होतीं। जैसे मुझे बस उनकी ज़रूरत थी – बस उस घर जैसी शांति और आराम को महसूस करने के लिए। तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को… अपनी पत्नी बना लिया। 26.02.2026।”
शादी और निजी जश्न
विजय और रश्मिका की शादी बेहद अंतरंग और खास थी। समारोह में केवल करीबी परिवार और दोस्तों को शामिल किया गया। इससे पहले के रीतिरिवाज जैसे हल्दी, मेहंदी और अन्य प्री-वेडिंग फंक्शन की झलकियां भी दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
फैंस की प्रतिक्रिया
विजय के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फैंस ने जोड़ी को ढेरों बधाइयां दीं और उनके रिश्ते की तारीफ की। लोगों ने लिखा कि यह पोस्ट दिखाता है कि शादी केवल प्यार का नाम नहीं, बल्कि दोस्ती, साथ और विश्वास का भी नाम है। इस खास पोस्ट के साथ विजय और रश्मिका ने एक नई ज़िंदगी की शुरुआत कर दी है, जिसमें प्यार, दोस्ती और खुशियों भरा