T20 विश्व कप 2026 की शुरुआत इंग्लैंड के लिए रोमांचक रही। नेपाल के खिलाफ मिली मुश्किल जीत के बाद टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इन दो परिणामों के बावजूद इंग्लैंड ने न सिर्फ सुपर-8 में प्रवेश किया, बल्कि सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस सफर में विल जैक्स ने असाधारण प्रदर्शन किया।
विल जैक्स: ऑलराउंडर और मैच विनर
विल जैक्स एक विस्फोटक ऑलराउंडर हैं। वे टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन इस विश्व कप में उन्हें निचले क्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ी। सीमित अवसरों में उन्होंने टीम को मैच जिताने वाले प्रदर्शन किए। विल जैक्स ने निचले क्रम में आकर तूफानी पारियां साथ ही वक़्त आने पर स्पिन गेंदबाजी करके महत्वपूर्ण विकेट भी लिए।

विश्व कप में प्रदर्शन के आंकड़े
विश्व कप में विल जैक्स ने 7 मैचों में 63.66 की औसत और 176.85 की स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए सर्वाधिक स्कोर नाबाद 53 साथ ही अपनी गेंदबाजी से 7 विकेट हासिल किए। उनकी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने उन्हें 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलाया।
शेन वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी
जैक्स ने किसी एक टी20 विश्व कप में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतकर शेन वॉटसन (2012) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 2012 में वॉटसन ने 4 बार ये खिताब जीता था। टी20 विश्व कप 2022 में सिकंदर रजा 3 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने थे
सेमीफाइनल में विल जैक्स की भूमिका
अब तक उन्होंने कम से कम एक मैच यानी सेमीफाइनल खेलना है। यदि वह फाइनल में भी ऑलराउंड प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान देंगे। शेन वॉटसन को पीछे छोड़कर किसी एक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने का मौका भी विल जैक्स के पास रहेगा।
विल जैक्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने इंग्लैंड को सुपर-8 और सेमीफाइनल में पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई है। उनकी शानदार प्रदर्शन की वजह से वह टी20 विश्व कप 2026 के सबसे बड़े मैच विनर में से एक बन गए हैं।