सलमान खान और फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोड्यूसर अमित जानी के बीच विवाद गहराता जा रहा है। बीते दिन 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सलमान खान को उनके लीगल नोटिस का जवाब दिया था। अमित जानी ने कैमरे के सामने लीगल नोटिस फाड़ दिया। साथ ही उन्होंने इस वीडियो में भाईजान पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे। प्रोड्यूसर का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। साथ ही परिवार को लेकर भी खतरा जाहिर किया। इसी बीच अब सलमान खान की एक एक्स प्रोड्यूसर अमित जानी के सपोर्ट में उतर आई हैं।
'काला हिरण' के प्रोड्यूसर को मिला सोमी का साथ
पॉपुलर एक्ट्रेस सोमी अली ने खुलकर 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी का बचाव किया है। सोमी अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रोड्यूसर अमित जानी की वो वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने सलमान खान द्वारा भेजा गया लीगल नोटिस फाड़ा था। इसी वीडियो में प्रोड्यूसर ने सलमान खान और उनके फैंस पर उन्हें जान से मारने और मुंबई आने पर सिर काटने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
[Image]
सोमी बोलीं फिल्म बनाने का हक है
आपको बता दें, अब इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का कमेंट भी देखने को मिला है। सोमी अली ने कमेंट में लिखा, 'आपको पूरा हक है किसी भी सबजेक्ट पर फिल्म बनाने का। सिर्फ गिल्टी लोग छिपते और धमकी देते हैं।' अब सोमी का ये कमेंट काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें, सोमी खुद भी अक्सर सलमान खान पर संगीन आरोप लगाती हुई नजर आती हैं।
क्या है पूरा मामला?
वहीं, इस कंट्रोवर्सी की बात करें तो फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस पोस्टर में सलमान खान को शिकार करते हुए दिखाया गया है। ये मामला अभी तक कोर्ट में चल रहा है और ऐसे में अगर इस फिल्म में सलमान खान को गुनेहगार दिखाया गया तो ये न्याय प्रशासन में दखलंदाजी के बराबर होगा। साथ ही इससे एक्टर के निष्पक्ष सुनवाई पाने के अधिकार पर भी असर पड़ सकता है।