नई दिल्ली, 23 मई। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सफर अब समाप्त हो चुका है। 14 मुकाबलों में से केवल 6 मैच जीतने के बाद सीएसके लगातार दूसरे वर्ष भी प्लेऑफ में स्थान प्राप्त करने में असफल रही। चलिए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में, जिन्होंने इस पांच बार की चैंपियन के सपनों को चकनाचूर किया।
खिलाड़ियों की चोटों ने खेल को प्रभावित किया: इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन के पीछे मुख्य कारण खिलाड़ियों की चोटें रही। नाथन एलिस चोट के चलते टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सके, और आयुष म्हात्रे का चोटिल होना सीएसके के लिए एक बड़ा धक्का था। खलील अहमद भी पांच मैच खेलकर चोटिल हो गए, जबकि जेमी ओवरटन जैसे खिलाड़ी, जो बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे, भी अहम समय पर चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हुए।
धोनी की अनुपस्थिति: इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को विकेटकीपर और टीम के लीडर एमएस धोनी की कमी साफ महसूस हुई। चोट के कारण धोनी आईपीएल 2026 में कोई भी मुकाबला नहीं खेल सके। उनकी गैरमौजूदगी में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उन मुश्किल हालातों में भी पूरी तरह से असहाय नजर आए।
युवा खिलाड़ियों ने नहीं किया प्रदर्शन: आईपीएल 2026 में सीएसके ने कई युवा प्रतिभाओं पर भरोसा जताया था। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ रुपये खर्च करके टीम में शामिल किया गया था। लेकिन इन खिलाड़ियों ने इस सीजन उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल रहे। उर्विल पटेल भी इस सीजन केवल एक ही अर्धशतक बना सके।
ब्रेविस और ऋतुराज का रहा निराशाजनक प्रदर्शन: सीएसके ने अपने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस से इस सीजन में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की थी। लेकिन ब्रेविस अपने प्रदर्शन में असफल रहे, उन्होंने 11 मैचों में केवल 127 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए और आईपीएल 2026 में एक भी अर्धशतक नहीं बना सके। वहीं, ऋतुराज का इस सीजन का स्ट्राइक रेट केवल 123.44 रहा।
अनुभवी गेंदबाजों की कमी का असर: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को अनुभवी गेंदबाजों की कमी का स्पष्ट अनुभव हुआ। खलील अहमद के बाहर जाने के बाद टीम का तेज गेंदबाजी अटैक कमजोर हो गया। अंशुल कंबोज ने शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में महत्वपूर्ण मैचों में महंगे साबित हुए। स्पेंसर जॉनसन और गुरजपनीत सिंह की भी यही स्थिति थी। स्पिन विभाग में नूर अहमद का प्रदर्शन अस्थिर रहा, जिसके कारण वह रनों पर नियंत्रण रखने में असफल रहे।