शिल्पा शिंदे इस वक्त बड़ी मुश्किल में हैं। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ लगाए गए झूठे यौन उत्पीड़न के आरोपों को स्वीकार कर उनका दिल हल्का हो गया है। गालांकि, लोगों का गुस्सा इस कबूलनामे के बाद शिला शिंदे पर फूट रहा है। एक तरफ हिना खान जैसे सेलेब्स शिल्पा का विरोध कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
शिल्पा शिंदे का नया वीडियो वायरल
कई NGO एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के खिलाफ हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच शिल्पा शिंदे का नया सोशल मीडिया पोस्ट सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो जारी कर एक अलग ही अंदाज दिखाया है। जहां शिल्पा शिंदे के फैंस ये सोचकर परेशान हैं कि वो इस वक्त बहुत दुखी या उदास होंगी, वहीं शिल्पा की लेटेस्ट वीडियो तो कुछ और कह रही है। एक्ट्रेस एक दम बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जैसे वो इस ट्रोलिंग को भी एन्जॉय कर रही हैं।
[Image]
एक्ट्रेस ने टेंशन के बीच दिया जवाब
कलरफुल कपड़े पहनकर, टोपी और सनग्लासेस लगाकर शिल्पा शिंदे स्वैग दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इस वीडियो पर शाहरुख खान की फिल्म बादशाह का गण लगाया है। गाने के बोल से शिल्पा ट्रोलर्स को जवाब देना चाहती हैं। चारों तरफ उन्हीं के चर्चे हैं और यही वो इस वीडियो में बता रही हैं। साथ ही इस वीडियो पर लिखा हुआ है, 'ऐसी औरत बनो जो ये कहने के लिए तैयार हो, जो उखाड़ना है उखाड़ लो।'
जलने वालों को शिल्पा का करारा जवाब
शिल्पा शिंदे ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'जलने वालो जलते रहो अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला-जलाकर खत्म कर दो।' शिल्पा शिंदे का ये वीडियो बताता है कि उन्हें वाकई किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। एक्ट्रेस को लोगों को जलने में भी काफी मजा आता है।