शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्शुअल हैरेसमेंट के खुलासे के बाद बुरी तरह से घिर चुकी हैं। एक्ट्रेस पर लोग सोशल मीडिया पर लगातार हमला कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है। साथ ही उन्होंने इससे पहले जिस पर जो भी आरोप लगाए हैं अब उनको भी शक की नजरों से देखा जा रहा है। ऐसे में अब ट्रोलिंग से परेशान होकर शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें शिल्पा ने उनके नाम का इस्तेमाल कर फेम पाने की कोशिश कर रहे लोगों को खास मैसेज दिया है। ये वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि यहां वो हिना खान की बात कर रही हैं।
शिल्पा ने हिना की बीमारी पर साधा निशाना?
दरअसल, हिना खान लगातार शिल्पा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। ऐसे में अब शिल्पा ने अपने वीडियो में कहा, 'क्या बात है शिल्पा शिंदे उस वक्त आप सोशल मीडिया पर नहीं थी आज हो? लोग मेरे नाम पर पब्लिसिटी हासिल करना कब बंद करेंगे पता नहीं। लेकिन चलती ट्रेन में मत चढ़िए, आपको चोट लगेगी। पब्लिसिटी हासिल करने के लिए आपके पास अपनी बीमारियां हैं, घर के जो लोगों की डेथ हुई है, वो लोग हैं। तो आपको शिल्पा शिंदे क्यों चाहिए? आप पहले से ही बहुत पब्लिश हो। गड़े हुए मुर्दे मत उखाड़िए क्योंकि गड़े हुए मुर्दे उखाड़ोगे तो मैं जिंदा हूं। उस वक्त भी मैंने प्रूफ के साथ कहा था। जो आज दुनिया में नहीं है भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, लेकिन फिर मैं ऐसे प्रूफ दूंगी क्योंकि मैं जिंदा हूं, तो ऐसे सबूत दूंगी कि ना चाहते हुए भी आपको उस इंसान से नफरत हो जाएगी। तो मत छेड़िए। आप प्रदान करोगे उनकी आत्मा को शांति, तो इसलिए मुझे मत छेड़िए।'
शिल्पा ने महाभारत का दिया उदाहरण
शिल्पा ने आगे कहा, 'सबसे बड़ी बात तो जिन चीजों के बारे में आपको नहीं पता उनके बारे में भौंकना बंद कीजिए। उस वक्त अगर साथ दिया होता तो आज ये नौबत नहीं आती। 9 साल के बाद हमने काम कर लिया। मुझे किसी ने नहीं कहा कि बोलो, लेकिन मैं एक लड़की के पिता और एक औरत के पति के लिए खड़ी हूं क्योंकि मैंने झूठ बोला था। मैं अपने दिल पर झूठ लेकर नहीं जी सकती। अगर मैंने उस वक्त उन्हें अरेस्ट करवाया होता, तो मैं आज खुद अरेस्ट हो जाती कि मेरी गलती है। साम, दाम, दंड, भेद पढ़िए- अगर आपने नहीं पढ़ा हो तो। महाभारत देखिए अगर आपने नहीं देखी तो। सबने सब देखा है, लेकिन शिल्पा शिंदे के पीछे बस कुत्तों की तरह भौंकना है।'
अब क्यों बोला शिल्पा शिंदे ने सच?
शिल्पा शिंदे वीडियो में ये भी कहा, 'उस वक्त मैंने क्या बोला, मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर दिखाकर क्यों मेरे पीछे पड़ते हो? मुझसे क्या चाहिए आप लोगों को? मैं शांति से जी रही हूं आप क्यों नहीं देख सकते? आज मैंने सच बोला है और सच के लिए मैं किसी के बाप से नहीं डरती। जिसको जो भौंकना है भौंके। चलती ट्रेन में चढ़ोगे- मैं कह रही हूं कि भगवान ना करे जो मेरे साथ हुआ वो आपके साथ हो। आप तो दिखोगे ही नहीं दुनिया में। मैंने उस वक्त भी अकेले फाइट की थी, मैं आज भी अकेले फाइट करने के लिए तैयार हूं। 'बिग बॉस' में बोला गया था कि बेल लेकर 'बिग बॉस' के घर में आई है, तो ऐसी कौन-सी चीज मेरे साथ की गई थी, वो आप लोगों को सोचना चाहिए। सब चीजें साफ हैं और इसलिए सच बोलने से मैं नहीं डरती। अगर इस तरह के घटिया लोग भौंकेंगे, तो कोई सच बोलने से रहा। क्योंकि दुनिया में झूठ छाती ठोककर बोला जाता है, लेकिन सच कोई नहीं बोल सकता।'