शहनाज गिल ने 'शीशा' गाने पर दिखाया अपने डांस का जलवा

शहनाज गिल ने 'शीशा' गाने पर दिखाया अपने डांस का जलवा

मुंबई, 22 मई। पंजाबी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं और अपने खास पलों की झलकियां साझा करती हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक नया वीडियो साझा किया।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में शहनाज ट्रेंडिंग गाने 'शीशा' पर डांस करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने मस्ती भरे अंदाज में गाने के बोल को सही तरीके से प्रस्तुत करते हुए अपनी टीम के साथ थिरकते हुए दिखाई दे रही हैं, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "मेरा दिल मेरा ही है। शहनाज गिल।"

गौर करने वाली बात यह है कि 'शीशा' गाने को मित्ता रोर और स्वरा वर्मा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल मित्ता रोर द्वारा लिखे गए हैं। यह गाना रोमांटिक शैली का है और युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर खासा चर्चित हो गया है। सबसे पहले इस गाने का ऑडियो जारी किया गया था, जिसके बाद एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 के प्रतिभागियों सौरव बेदी और निहारिका तिवारी पर इस गाने का वीडियो फिल्माया गया।

पुणे में एक इवेंट के दौरान सौरव ने इस गाने को गाया था, जिससे लोगों को लगा कि वो गायक हैं। हालांकि, बाद में सौरव ने मित्ता रोर के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सच्चाई बताई। सोशल मीडिया पर निहारिका और सौरव की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी सराहा, इसलिए उन्हें गाने में दर्शाया गया।

इसके अलावा, गाने 'शीशा' को राजस्थानी शैली में भी पेश किया गया है, जिसे सोनू कंवर ने गाया है। यह संस्करण भी दर्शकों को बहुत पसंद आया।

अगर शहनाज की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'इक्क कुड़ी' में अभिनय किया था, जिसमें उन्होंने डबल रोल (यंग दादी और वर्तमान सिम्मी) निभाए थे, जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा।