भोपाल, 21 मई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने संविदा के आधार पर जबलपुर में काउंसलर एफएलसीसी (वित्तीय साक्षरता और ऋण परामर्श) केंद्र, फैकल्टी, अटेंडर और वॉचमैन सह माली के एक-एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन 4 पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि के दिन दोपहर 3 बजे से पहले अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, कंप्यूटर की जानकारी और एमएस ऑफिस का ज्ञान, मैट्रिक या सातवीं कक्षा उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में अनुभव और अन्य आवश्यक योग्यताएं भी जरूरी हैं।
फैकल्टी, अटेंडर और वॉचमैन सह माली पद के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। वहीं, काउंसलर एफएलसीसी जबलपुर पद के लिए न्यूनतम आयु 46 वर्ष और अधिकतम 64 वर्ष निर्धारित की गई है।
योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 12,000 से 30,000 रुपयों के बीच मासिक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर होमपेज पर संबंधित पद के एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालें। सभी आवश्यक जानकारियों को भरें और मांगे गए दस्तावेज़ों को आवेदन के साथ संलग्न करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर निम्नलिखित पते पर भेज दें: 'क्षेत्रीय प्रबंधक/सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय आरएसईटीआई सलाहकार समिति (डीएलआरएसी), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय-जबलपुर, साउथ एवेन्यू मॉल के सामने, पोलिपाथर, ग्वारिघाट रोड-जबलपुर (मध्य प्रदेश) पिन-482008'।