भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। गुरुवार को हुए अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मुकाबले में उन्होंने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपनी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 9000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ सैमसन टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 9000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वह रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

संजू ने पूरे किए 9000 रन

मुकाबले से पहले सैमसन के 8977 रन थे और 9000 रन बनाने के लिए उनको 23 रनों की जरुरत थी। 9000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले सैमसन पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और शिखर धवन कर चुके हैं। सैमसन ने मुकाबले में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 35 गेंदों में 50 रन ठोके थे। इसी मुकाबले में सैमसन ने पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा के साथ 142 रन जोड़े, जिसकी वजह से भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। 

सीरज पर 3-0 से कब्जा

भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे मैच में 127 रनों के बड़े अतंर से हराकर सीरीज जीती। 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान सिर्फ 94 रनों पर सिमट गई। नितीश कुमार रेड्डी ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। उनके अलावा रवि बिश्नोई को भी तीन सफलता मिली, जबकि अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए। भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की। 

अभिशेक ने 30 गेंदों में जड़ा शतक 

इसी मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी की शुरुआत चौके के साथ की। बाएं हाथ के ओपनर ने फारूकी और मुजीब के खिलाफ लगातार बड़े शॉट खेले और अफगानी गेंदबाजों को दबाव में डालना शुरू कर दिया। पॉवरप्ले खत्म होने पर अभिषेक ने 76 रन ठोक दिए थे और टीम का स्कोर 100 तक पंहुचा दिया था। मुकाबले के हीरो रहे अभिषेक शर्मा जिन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 11 छक्कों और 9 चौकों की बदौलत 108 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपना शतक मात्र 30 गेंदों में पूरा किया और रिकॉर्ड्स की लड़ी लगा दी। यह टी20 में उनका 10वां शतक था। इससे पहले उन्होंने मात्र 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।

T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

विराट कोहली - 14218

रोहित शर्मा - 12531

शिखर धवन - 9797

सूर्यकुमार यादव - 9729

संजू सैमसन - 90227