सलमान खान इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में दबंग खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर पैपराजी को फटकार लगाई थी। इससे पहले उनके क्रिप्टिक पोस्ट और फिर उसपर सफाई वाले पोस्ट भी खूब चर्चाओं में रहे। सलमान खान सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव होने के बाद अचानक से गायब हो गए तो फैंस को टेंशन होने लगी। दरअसल, सोमवार को अचानक ही सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ससपेंड हो गया। जैसे ही फैंस को सलमान का इंस्टाग्राम नजर नहीं आया वो घबराने लगे। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
इंस्टा से गायब हुए सलमान खान?
हुआ ये कि आज यानी 25 मई को कुछ समय के लिए सलमान खान का इंस्टा अकाउंट गायब हो गया और यूजर नॉट फाउंड दिखाई देने लगा। ये देखते ही सलमान खान के चाहने वाले टेंशन में आ गए। फैंस को लगने लगा कहीं सलमान खान ने सोशल मीडिया तो नहीं छोड़ दिया। पिछले कुछ दिनों से वैसे भी भाईजान काफी मायूस नजर आ रहे थे। ऐसे में फैंस को उनकी फिक्र होने लगी। हालांकि, कोई घबराने वाली बात नहीं है क्योंकि थोड़ी देर बाद ही सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट वापिस आ गया। साथ ही अब उनके सभी पोस्ट और बाकी की डिटेल्स भी इंस्टाग्राम पर साफ-साफ नजर आ रही हैं।
[Image]
टेक्निकल ग्लिच के बाद सलमान की वापसी
माना जा रहा है कि इंस्टाग्राम के टेक्निकल ग्लिच के कारण सलमान खान का अकाउंट गायब हुआ होगा। वैसे भी इन दिनों इंस्टाग्राम उन एकाउंट्स को सस्पेंड कर रहा है, जो उनकी टर्म्स एंड कंडीशन के खिलाफ कंटेंट पोस्ट कर रहे हैं। शायद इसी वजह से एक्टर सलमान खान का इंस्टा हैंडल भी गलती से डीएक्टिवेट कर दिया गया होगा। हालांकि, खुशी की बात तो ये है कि अब उनका पेज फिर से एक्टिव नजर आ रहा है।
इंस्टाग्राम पर हैं 72 मिलियन फॉलोअर्स
आपको बता दें, इस वक्त सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 72 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, एक्टर कुल 47 लोगों को ही इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। सलमान खान के सोशल मीडिया पर फैंस को उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट भी मिल ही जाती हैं। कभी सलमान खान की जिम वाली तस्वीरें तो कभी फैमिली फोटोज इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उनका हर पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाता है।