पटना, 23 मई। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान की प्रशंसा की है। उन्होंने आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा कि देश में कुछ कट्टरपंथियों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है, जो सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ रहे हैं। मैं उन सभी मुख्यमंत्रियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस संबंध में कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए हैं।
गौ हत्या के मुद्दे पर गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या ईरान और अरब में गायों की हत्या होती है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं को उत्तेजित करने के लिए बलि प्रथा शुरू की गई। उन्होंने कहा, "कहावत है कि नया मियां खूब प्याज खाता है," और यह वही लोग करेंगे जो हिंदुओं को परेशान करेंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोलकाता की सड़कों पर गौ हत्या की जा सकती है, जबकि सफाई नहीं रखी जा रही है और सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उनका कहना था कि सरकार कानून के अनुसार चलती है और लोगों को कानून का पालन करना चाहिए।
बंगाल में मदरसों में वंदे मातरम को लागू करने के संदर्भ में गिरिराज सिंह ने कहा कि इसे पूरे देश में लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थीं, जो न तो संविधान का सम्मान करती थीं और न ही संघीय ढांचे का। यदि वंदे मातरम को अनिवार्य किया गया है, तो इसे क्यों नहीं माना जाना चाहिए।
गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकारी आदेश का उल्लंघन किया जाएगा और सरकार से बजट प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोगलापन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि बंगाल में अब टीएमसी का शासन नहीं है। अब वहां कानून का शासन है और भाजपा के मुख्यमंत्री सुवेंदु कानून व्यवस्था को सुधारने में लगे हुए हैं।
इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़क पर नमाज पर रोक लगाने वाले बयान पर रामकृपाल यादव ने कहा कि किसी भी सरकार के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को बेहतर करना होता है। सीएम धामी का यह निर्णय सही है और हम सभी इसका स्वागत करते हैं।