शिल्पा शिंदे ने सालों पहले 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर खिलाफ झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप को लगाकर बेहद गलत किया था। कई सालों से शिल्पा इसी गिल्ट में थीं और अब उन्होंने भारती सिंह के पॉडकास्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। शिला ने साफ किया है कि उन्होंने मजबूरी में आकर ये कदम उठाया था। हालांकि, अब वो इस झूठ के साथ नहीं जीना चाहतीं। शिल्पा के इस खुलासे के बाद तमाशा खड़ा हो गया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। हिना खान जैसी पॉपुलर सट्रेस्स शिल्पा के खिलाफ बयान दे रही हैं।
[Image]
रोजलिन खान ने हिना के खिलाफ लिखा पोस्ट
वहीं, रोजलिन खान इस मुश्किल वक्त में शिल्पा शिंदे के साथ खड़ी हैं। रोजलिन खान ने ना सिर्फ शिल्पा को सपोर्ट किया है, बल्कि वो हिना खान को भी मुंहतोड़ जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें, शिल्पा शिंदे की तरह ही रोजलिन खान की हिना खान से नहीं बनती। ऐसे में दो दुश्मन अब दोस्त बन गए हैं। शिल्पा भी लगातार हिना खान पर बीमारी से सिम्पथी लेना का आरोप लगा रही हैं और रोजलिन भी ऐसा ही करती हुई दिख रही हैं। अब रोजलिन खान ने सोशल मीडिया पर लम्बे-चौड़े पोस्ट लिखकर हिना खान को ट्रोल किया है।
[Image]
मोरल पुलिसिंग पर रोजलिन ने लगाई लताड़
रोजलिन खान ने लिखा, 'इस इंडस्ट्री में रोल के लिए क्या-क्या समझौते होते हैं, ये सब जानते हैं। फिर भी अपना हक और पेमेंट मांगने वाली औरत ही सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। काम करवा लो, रील्स पोस्ट करवा लो, प्रमोशन ले लो- पेमेंट मांगो तो सब गायब। प्रोड्यूसर की चमची, डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड, एक्टर की फेवरेट, पैपराजी की डार्लिंग बनना आसान है, लेकिन प्रोफेशनल आर्टिस्ट बनकर बकाया मांगना गुनाह लगता है। जिनके खिलाफ केस और विवाद हैं, वो आज भी काम कर रहे हैं, लेकिन जो लड़की सवाल पूछ ले उसको ब्लैकलिस्ट कर दो। हम्माम में सारे नंगे हैं, फिर भी मोरल पुलिसिंग का ठेका कुछ लोगों ने ही ले रखा है।'
[Image]
हिना खान के कैंसर पर रोजलिन ने साधा निशाना
रोजलिन खान ने आगे ये भी कहा, 'सबसे दुखद बात तब होती है जब असली सर्वाइवर्स चुप-चाप अपनी जंग लड़ रहे होते हैं और कुछ लोग दर्द को कंटेंट, स्ट्रगल को मार्केटिंग और सिम्पथी को करेंसी बनाकर "इंस्पिरेशन" का सर्टिफिकेट बांट रहे होते हैं। हां, शिल्पा गलत हो सकती हैं, लेकिन जब नैतिकता पर व्याख्यान एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस से आते हैं जिसका खुद का आचरण सवालों के घेरे में है, तो विडंबना को नजरअंदाज करना मुश्किल है।' साथ ही इस पोस्ट के कैप्शन में भी रोजलिन खान ने हिना खान को एक और ताना मारा है। उन्होंने लिखा, 'बस तुम रहने ही दो..! सच सबको दिखता है..! तुम करो तो माफी, मुझे से हो तो मुझे माफ नहीं किया जा सकता क्योंकि मैं चाटुकार नहीं।'