शिल्पा शिंदे और हिना खान की जुबानी जंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ये दोनों एक-दूसरे को गलत साबित करने की कोशिश कर रही हैं। जबसे शिल्पा शिंदे ने रिवील किया है कि उन्होंने अपने शो के प्रोड्यूसर पर झूठा आरोप लगाया था, हिना खान को अपनी पुराणी दुश्मनी निभाने का मौका मिल गया। अब हिना को नीचा दिखाने और शिल्पा को सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस रोजलिन खान भी इस मामले में कूद गई हैं। आपको बता दें, शिल्पा की तरह हिना खान की रोजलिन खान के साथ भी नहीं बनती।
रोजलिन ने फिर लगाए हिना खान पर आरोप
रोजलिन पहले भी हिना खान को उनके कैंसर की वजह से ट्रोल कर चुकी हैं और गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। अब शिल्पा शिंदे को सपोर्ट कर रहीं रोजलिन को हिना के पोस्ट पसंद नहीं आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर हिना की क्लास लगा दी। रोजलिन खान ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'कैंसर पर दुकान चलाने वाली औरत, शिल्पा से बोल रही के ये शर्मनाक हरकत है? कोई और गंगाजल से धुला फिल्म इंडस्ट्री का एक्टर बोलता तो भी ठीक था, अब ये बोलेगी क्या सच है क्या झूठ...! तू अपना सच बता पहले!'
[Image]
रोजलिन ने हिना पर लगाया शिल्पा से बदले का आरोप
रोजलिन ने हिना पर आरोप लगते हुए कहा,' कैंसर पर प्रचार करने वाली औरत आज तक ये नहीं बता सकी के डबल मास्टेक्टॉमी करा के आई है, फिल्म इंडस्ट्री में कितनों को कैंसर हुआ, स्टेज 4 का हुआ, मगर तेरी नौटंकी तो अलग ही है..! टॉपिक चाहे जो हो ये सबसे पहले समाज सुधारक बनने आ जाती है।' रोजलिन ने अपनी स्टोरी में भी काफी कुछ लिखा है। एक्ट्रेस ने हिना के लिए पोस्ट कर कहा, 'तुझे कैंसर है? तेरी जुबान इतनी क्यों चल रही है, तू तो बोहत हमदर्दी बटोर रही थी अब क्या हुआ? अचानक से समाज सेवक बन गाई? मोदी जी से शिकायत करेगी? सीधा बोल कि BB के बाद अब खुद को कैंसर आया तो हमदर्दी मिल गई है, अब शिल्पा की गलती है, अब तुझे बदला लेने का मौका मिल गया, है ना? तू ना कैंसर से पहले सुधरी थी और ना अब सुधरेगी...!'
[Image]
रोजलिन ने हिना के कैंसर को कहा नौटंकी
रोजलिन ने हिना को धमकी देते हुए कहा- 'क्रिमिनल तो तेरे पापा जो फिल्म इंडस्ट्री में घूम रहे हैं, उनको बोल, उनको अरेस्ट करा, जिन पर केस चल रहे हैं...! अपने कैंसर का सच कब बताएगी या मैं बताऊं सबको...! इंडस्ट्री की सबसे बड़ी मीडिया की भूखी औरत। जब मारेगी तब भी कैमरा सेट करेगी कि देखो मर रही हूं...! सच कब बताएगी कैंसर का शर्म आ रही है? तू इतनी नौटंकी दिखा रही थी कैंसर की सर्जरी का सच बोल। तू शिल्पा नहीं है तू सच कैसे बोलेगी?'