भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर हमला हुआ है। रवनीत सिंह बिट्टू नशा मुक्ति पंजाब यात्रा के शुभारंभ का हिस्सा बनने के लिए पठानकोठ जा रहे थे। इस दौरान बटाला के पास घासीतपुर गांव के बाहर बीजेपी नेता और उनके काफिले पर 100 लोगों ने हमला किया। उन पर अंडे और टमाटर फेंके गए और खुद को बचाने के लिए रवनीत सिंह बिट्टू भागकर गांव के एक घर में घुस गए। रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेताओ ने उन पर हमला किया और उनको मारने की कोशिश की।
इंस्टाग्राम लाइव पर किए दावे
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने वीडियो जारी करते हुए कहा- 'अगर मुझे कुछ होता है तो, पंजाब के डीसीपी और पंजाब के मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे।' बिट्टू ने कहा इसके पीछे आप विधायक कालसी का हाथ है। रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दावा किया कि उनकी सुरक्षा टीम ने कुछ लोगों को पकड़ा है कथित तौर पर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता हैं। लाइव के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पहले से ही शक था कि बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब मार्च के दौरान आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ लोग इस तरह के हमले की कोशिश कर सकते हैं।
बिट्टू ने लगाए पुलिस पर आरोप
रवनीत बिट्टू का कहना है कि जब तक एसएसपी उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करना शुरू नहीं करेंगे, वह यहां से नहीं जाएंगे। रवनीत सिंह बिट्टू को नशा विरोधी मार्च पठानकोट से शुरू करना था। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी नहीं चाहती कि पंजाब में नशा मुक्त जैसा कोई मार्च शुरू हो। रवनीत सिंह बिट्टू ने इस पूरे मामले को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस के बड़े अधिकारियों और पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। बिट्टू ने दावा किया कि पुलिस आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मिली है और इसी वजह से स्थिति को संभालने में लापरवाही बरती गई।
हादसे में आए नेताओं के बयान
राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने आरोप लगाए कि AAP बीजेपी से डरती है और इसी डर के कारण रवनीत सिंह बिट्टू पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि Z+ सुरक्षा प्राप्त पूर्व केंद्रीय मंत्री पर हमला होना पंजाब में आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नेता एचएस फूलका ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है और रवनीत सिंह बिट्टू पर हुआ हमला भी इसी परिस्थिति को दिखाता है।