Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने हसबैंड को खास अंदाज में किया इंट्रोड्यूस

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने हसबैंड को खास अंदाज में किया इंट्रोड्यूस

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फैंस के लिए खुशखबरी! रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को शादी कर ली है। लंबे समय से साथ रहने वाले इस कपल ने अपनी शादी की पहली फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं।

रश्मिका ने पति के लिए लिखा स्पेशल पोस्ट

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपने पति विजय के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया और उन्हें अपना जीवनसाथी बताया। उन्होंने लिखा, “हैलो मेरे प्यारे लोग। इंट्रोड्यूस कर रही हूं आपको मेरे पति… मिस्टर विजय देवरकोंडा।” साथ ही रश्मिका ने बताया कि विजय ने उन्हें सच्चा प्यार, शांति और हर दिन सपने देखने का महत्व सिखाया। उन्होंने लिखा कि विजय ने कभी उन्हें डांस करने से रोका नहीं और हमेशा उनके स्ट्रगल, खुशी और अचीवमेंट्स में उनका साथ दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

पत्नी बनने का अनुभव “फुल टाइम पार्टी” जैसा

रश्मिका ने आगे कहा, “मैं बहुत बहुत एक्साइटेड हूं आपकी वाइफ बनने के लिए। आपकी पत्नी कहा जाना… मेरे लिए अब फुल टाइम पार्टी है।” यह बयान उनके फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

दो रीति-रिवाज से शादी

रश्मिका और विजय ने दो रीति-रिवाज से शादी की। सुबह तेलुगु रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ और शाम को कोडवा रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई।

शादी की अनाउंसमेंट और फंक्शन्स

कपल ने शादी से पहले अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म किया और “द वेडिंग ऑफ विरोश” की अनाउंसमेंट की। शादी के सभी फंक्शन्स में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। रश्मिका और विजय ने प्री-वेडिंग फोटोज, हल्दी और अन्य रस्मों की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की थीं।