Ramadan 2026: गौहर खान और जैद दरबार ने काबा के सामने किया बेटे का फेस रिवील, किसके जैसा दिखता है ‘फरवान’ का चेहरा?

Ramadan 2026: गौहर खान और जैद दरबार ने काबा के सामने किया बेटे का फेस रिवील, किसके जैसा दिखता है ‘फरवान’ का चेहरा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस Gauahar Khan और उनके पति जैद दरबार इस बार रमजान 2026 मक्का-मदीना में मना रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने दूसरे बेटे फरवान का फेस रिवील किया, जो बेहद क्यूट नजर आ रहा है। पूरा परिवार उमराह करने और इबादत में व्यस्त है।

परिवार का रमजान अनुभव

गौहर, जैद, उनका बड़ा बेटा ज़ेहान, छोटा बेटा फरवान और परिवार की सदस्य अनम दरबार सऊदी अरब पहुंचे हैं। मदीना और मक्का में रहकर पूरा परिवार रोजा रखकर इफ्तार कर रहा था। गौहर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें पूरा परिवार काबा के सामने नजर आया। गौहर ने भावुक होकर लिखा कि अल्लाह का शुक्र है कि उन्हें यह मौका मिला। उन्होंने आंसू भी बहाए और लिखा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद गहरा है।

View this post on Instagram

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

फरवान का फेस रिवील

गौहर और जैद ने छोटे बेटे फरवान का फेस काबा के सामने पहली बार दिखाया। फरवान का जन्म सितंबर 2025 में हुआ था। इससे पहले उन्होंने इसी परंपरा के तहत बड़े बेटे ज़ेहान का फेस भी रमजान में मक्का से ही दिखाया था। इंस्टाग्राम पोस्ट में गौहर ने लिखा, “अल्लाहुम्मा बारिक! बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का भी तो बनता है। अस्सलामु अलैकुम खूबसूरत दुनिया, फरवान की तरफ से।” तस्वीर में पूरा परिवार सफेद कपड़ों में काबा के सामने खड़ा दिखा और फरवान बेहद प्यारा नजर आ रहा था।

फैंस की प्रतिक्रिया

फरवान की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया और दुआएं मांगीं। कई लोगों ने कहा कि फरवान अपनी मां गौहर पर बहुत गया है और बहुत क्यूट है। गौहर और जैद दोनों बच्चों को अल्लाह की सबसे बड़ी नेमत मानते हैं और अक्सर परिवार के साथ अपने खास पल शेयर करते रहते हैं।