न्यूजीलैंड के उभरते सितारे रचिन रविंद्र हुए चोटिल और भारत के खिलाफ होने वाले सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत अगले महीने 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। भारत का यह बहुत लम्बा न्यूजीलैंड दौरा होगा। जहां दोनों टीमें 5 T20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेंगी। ये दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा। भारत के इस न्यूजीलैंड दौरे से आने वाले 2027 वनडे वर्ल्डकप की अच्छी तैयारी हो जाएगी।
प्रमोशनल शूट के दौरान लगी चोट
रचिन हाल ही में हुए प्रमोशनल शूट के दौरान उन्हें चोट लग गयी थी। जिसके कारण वे भारत के साथ होने वाली 5 T20I मुकाबलों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं। रचिन हो 5 वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं। भारत का पहला T20I मैच 22 अक्टूबर को होगा और वनडे सीरीज 4 नवंबर से खेली जाएगी।
न्यूजीलैंड के हेड कोच का बड़ा बयान
रचिन की चोट पर न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने बयान दिया है। वाल्टर ने कहा "रचिन रविंद्र हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। इसीलिए उम्मीद है कि वे अपने रिकवरी में जल्दबाजी नहीं करेंगे और अपनी चोट को रिकवर होने का भरपूर समय देंगे। आशा है कि वनडे सीरीज में अच्छी वापसी करेंगे।" रचिन उपलब्ध नहीं हैं तो उनके रिप्लेसमेंट में बेवॉन जैकब्स मिडिल ऑर्डर की कमान संभालेंगे। जैकब्स ने 11 T20I मैच खेले हैं और अपने पिछले मैच में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। जैकब्स ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 62 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने अपनी गेंदबाजी में बदलाव किया है। न्यूजीलैंड ने एडम मिल्ने को भी मौका दिया है। न्यूजीलैंड ने अपनी इस टीम की गेंदबाजी को कुछ इस प्रकार रखा है जिसमें लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स और नाथन स्मिथ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
न्यूजीलैंड की टीम कुछ इस प्रकार होगी
मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मथ।