पुणे: पेठ क्षेत्र में पुलिस ने 6 बांग्लादेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुणे: पेठ क्षेत्र में पुलिस ने 6 बांग्लादेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुणे, 24 मई। महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार रात एक विशेष तलाशी अभियान के तहत बुधवार पेठ इलाके में एक महत्वपूर्ण घटना सामने आई। पुलिस आयुक्त के निर्देशों पर 24 मई की रात फरासखाना और खडक पुलिस थाने की संयुक्त टीम ने सागर बिल्डिंग पर छापा मारते हुए भारत में अवैध रूप से रह रहीं 6 बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ लिया।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जोन 1) कृषीकेश रावळे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। हिरासत में ली गई सभी महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें ब्यूटी पार्लर, सिलाई कार्य और घरेलू नौकरियों का लालच देकर भारत लाया गया था। हालांकि, बुधवार पेठ पहुंचने के बाद वे अपनी मर्जी से सेक्स व्यापार में शामिल हो गईं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उन्हें भारत में किसने लाया, उन्होंने सीमा कैसे पार की और उनके पास दस्तावेज कैसे पहुंचे।

हिरासत में ली गई महिलाओं की पहचान कल्पना कमल शेख (38), रानी रफीक शेख (42), लकी हालेंग मंडल (40), पूजा रफीक शेख (20), रूमा जानी शेख (30) और निशी शाहजहां धाली (29) के रूप में हुई है। सभी महिलाएं बांग्लादेश की नागरिक हैं।

पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं बुधवार पेठ क्षेत्र में विभिन्न इमारतों में रहकर देह व्यापार कर रही थीं।

महत्वपूर्ण है कि डीसीपी जोन-1 कृषीकेश रावले ने अपने पदभार ग्रहण करने के बाद अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक सख्त अभियान शुरू किया है। बीते 11 महीनों में कुल 103 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनकी देश निकाला किया गया है। यह कार्रवाई उनके व्यक्तिगत लक्ष्य के अभियानों का हिस्सा है, जिसे उन्होंने एक वर्ष के अंदर पूरा किया।