'बिग बॉस 18' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नायरा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। नायरा बनर्जी का लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। अब एक्ट्रेस ने भरी गर्मी ने अपनी हॉटनेस दिखाकर सोशल मीडिया पर तापमान बढ़ा दिया है। नायरा बनर्जी अब अपनी बिकिनी फोटोज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। टीवी की संस्कारी बहू को सोशल मीडिया पर इस मॉडर्न अंदाज में देखकर लोगों की भी आंखें खुली रह गई हैं।
फ्लोरल बिकिनी में बिखेरा जलवा
नायरा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फ्लोरल बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस समुन्द्र में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। बीच पर अदाएं दिखाते हुए नायरा बनर्जी ने सभी का ध्यान खींच लिया है। कभी वो समुन्द्र के अंदर से किलर पोज दे रही हैं, तो कभी अपनी बॉडी पर रेत लगाकर हुस्न का जलवा दिखाती हुई नजर आ रही हैं।
[Image]
रिलेशनशिप को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
बोल्ड बिकिनी और भीगे बाल देखकर फैंस एक्ट्रेस पर अपना दिल हार बैठे हैं। एक्ट्रेस का ये फोटोशूट अब काफी चर्चा में बना हुआ है। बेहद कम टीवी एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर इतनी बोल्डनेस दिखा पाती हैं। नायरा बनर्जी ने अब बिकिनी पहनकर जमकर अपना फिगर फ्लॉन्ट किया है। साथ ही उनका कैप्शन भी बेहद मजेदार है। इसे शेयर करते हुए नायरा बनर्जी ने लिखा, 'माशूका हूं! संभालना मुश्किल नहीं, लेकिन भूलना मुश्किल है। क्या यह रेड फ्लैग है या रिलेशनशिप गोल?'
[Image]
फैंस हुए फिदा
अब नायरा बनर्जी के इस कैप्शन पर भी फैंस मजेदार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उनकी सुंदरता की तारीफ कर रहा है, तो कोई उन्हें परम सुंदरी का टाइटल दे रहा है। कमेंट सेक्शन देखकर साफ समझ आ रहा है कि लोगों को एक्ट्रेस की बिकिनी फोटोज बेहद पसंद आ रही हैं।