नीतीश कुमार और बिहार के नेताओं ने नितिन नवीन के जन्मदिन पर दी बधाई

नीतीश कुमार और बिहार के नेताओं ने नितिन नवीन के जन्मदिन पर दी बधाई

पटना, 23 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिन पर बिहार के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं।

नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए 'एक्स' पर लिखा, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई। मां जानकी से आपके स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।"

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरोवगी ने नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिश्रम और संगठन के प्रति उनकी ऊर्जा की सराहना की। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "आपका नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना रहे। मैं आपके स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।"

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने भी नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सेवा समर्पण को सराहा। उन्होंने कहा, "आप पिछले 21 वर्षों से पार्टी के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। मैं ईश्वर से आपकी लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उन्हें युवा और ऊर्जावान नेता बताते हुए कहा कि उनके कार्यों में सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता झलकती है। पीएम मोदी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, "नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने में आपकी सक्रिय भागीदारी सभी के लिए प्रेरणादायक है। आपकी सोच और नेतृत्व ने आपको व्यापक सम्मान दिलाया है।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए उनके सरल व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने लिखा, "आपका प्रयास पार्टी को मजबूत रखने में मदद करता है। मैं आपके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।"