मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ को लेकर एक बार फिर खबरें सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस का नाम पिछले कुछ समय 19 साल छोटे हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि अरबाज खान से तलाक और अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अब मलाइका अरोड़ा का दिल हर्ष मेहता पर आ गया है। इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया। इसी बीच अब मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता एक बार फिर साथ नजर आए हैं। मलाइका को रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि इन दोनों के रिश्ते को परिवार की रजामंदी मिल गई है।
मलाइका को ड्रॉप करते स्पॉट हुए हर्ष
दरअसल, मलाइका अपने परिवार के बेहद करीब हैं। अकसर एक्ट्रेस को अपने बेटे, मां या बहन के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। ऐसे में रविवार को भी मलाइका फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही थीं। रविवार को मलाइका अपने बेटे के साथ मां के घर डिनर पर आई थीं। हालांकि, इस दौरान पैपराजी ने हर्ष मेहता को भी कैप्चर कर लिया, जो अपनी रूमर्ड लेडी लव को ड्रॉप करने पहुंचे थे। अब इंटरनेट पर वो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें हर्ष की गाड़ी से पहले अरहान खान उतारते हैं और फिर मलाइका अरोड़ा गाड़ी से बाहर आती हुई दिखाई देती हैं।
क्या परिवार ने दी रिश्ते को सहमति?
मीडिया को देखते ही मलाइका जहां चुप-चाप आगे बढ़ जाती हैं, वहीं गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे हर्ष कोई रिएक्शन नहीं देते। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि हर्ष मलाइका के परिवार के रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल गई है। अरहान भी मां के इस रिश्ते को अपना चुके हैं। आपको बता दें, इससे पहले भी मलाइका और हर्ष को साथ में कई बार स्पॉट किया जा चुका है।
कॉन्सर्ट और एयरपोर्ट पर हर्ष और मलाइका पहले भी एक साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है।
रिश्ते पर अभी तक नहीं लगी मुहर!
मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता क्या सच में डेट कर रहे हैं? अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है। दोनों के रिश्ते को लेकर बस सोशल मीडिया पर अफवाहें ही सुनने को मिलती हैं। हो तो ये भी सकता है कि बार-बार सीरियस रिलेशनशिप टूटने के कारण शायद मलाइका इस बार अपने रिश्ते पर मुहर लगाने से कतरा रही हों।