NATIONAL
नेपाल के बाद अब सिक्किम में कुदरत का कहर; कई घर तबाह, Video आए सामने
लेखक: Ranjan Kumar
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 02:08 PM IST
अपडेटेड: 25 Sep 2026, 02:19 PM IST
शेयर करें (Share This Story):
Link copied to clipboard!
सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में लैंडस्लाइड से कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है। नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
Sikkim Landslide News : नेपाल में प्रकृति का कहर बरपने के बाद अब सिक्किम के ग्यालशिंग जिला अंतर्गत रिंबी इलाके में लैंडस्लाइड से भारी तबाही मची है। गुरुवार को भारी बारिश और भूस्खलन से गांव के कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा। भूस्खलन के चलते कई इलाकों में मलबे, कीचड़, सड़क टूटने या सड़क जाम जैसी समस्याएं पैदा हो गई हैं। लैंडस्लाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
सीएम ने की लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिंबी की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, स्थिति की बारीकी से निगरानी करने एवं लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बीच लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
सिक्किम भूस्खलन का यह वीडियो वाकई भयावह है। 😰
pic.twitter.com/TlH6hoLYIF
— Priya singh (@priyarajputlive)
target="_blank">September 25, 2026पहाड़ों से मलबे का बहाव आ रहा नीचे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के बीच पहाड़ों की ऊपरी ढलानों से मिट्टी, चट्टानों, मलबे का बहाव नीचे की ओर आ रहा है। इससे निचले क्षेत्रों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। इस घटना में 30 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। लैंडस्लाइड का मलबा जब आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ने लगा तो इससे रास्ते में पड़ने वाले बिजली विभाग के सरकारी क्वार्टरों समेत कई इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है।
जमीन के और खिसकने की आशंका
इलाके में लगातार बारिश से जमीन के और खिसकने का खतरा बना है। रिंबी-सिंगलिटाम इलाके में पहले से भूस्खलन की गतिविधियां प्रशासन के लिए चिंता का कारण बनी हैं।
पहले बह गया था सड़क का हिस्सा
इससे पहले लैंडस्लाइड के कारण रिंबी को खेचोपालरी से जोड़ने वाली सड़क का हिस्सा बहा था। सरकार के मुताबिक सिक्किम सरकार ने सोमवार को मानसून के दौरान खराब हुईं सड़कों की राज्यव्यापी जांच शुरू की। अधिकारियों को कनेक्टिविटी बहाल करने का काम तेजी से करने का दिशा-निर्देश दिया गया था। सड़क और पुल मंत्री एनबी दहाल ने कई खराब हिस्सों का निरीक्षण कर नुकसान एवं सुरक्षा जोखिमों का आकलन किया।