पॉपुलर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा अचानक से अपनी लव लाइफ को लेकर लाइम लाइट में आ गई हैं। क्रिस्टल डिसूजा और ‘देसी ब्लिंग’ फेम एक्टर एपी इन दिनों अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चाओं में हैं। सोशल मीडिया पर एक वायरल खूब वायरल हो रहा है और यहीं से इन दोनों की डेटिंग अफवाहों को और हवा मिली है।
पार्टी वीडियो में दिखी खास बॉन्डिंग
हाल ही में एक पार्टी के दौरान का वीडियो सामने आया, जिसमें क्रिस्टल और एपी अपने दोस्तों के साथ नजर आए। वीडियो में सभी दोस्त तस्वीरों के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान क्रिस्टल, एपी के ठीक सामने खड़ी होती हैं और कुछ ही सेकंड बाद एपी उनके गाल पर हल्के से किस करते नजर आते हैं। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फैंस अब यह अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि यह सिर्फ दोस्ताना पल था या फिर दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
कौन हैं एपी?
एपी को लोकप्रियता शो ‘Desi Bling’ से मिली, जिसमें दुबई में रहने वाले अमीर भारतीयों की लाइफस्टाइल दिखाई जाती है। एपी दुबई में सुपरकार बिजनेस से जुड़े हुए हैं। इस शो की शुरुआत सतीश और तबिंदा सनपाल ने की थी, जो दुबई के चर्चित बिजनेस कपल माने जाते हैं।
टीवी से बॉलीवुड तक क्रिस्टल का सफर
क्रिस्टल डिसूजा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से मिली।
इसके बाद उन्होंने 2021 में फिल्म ‘चेहरे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हाल ही में वह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘शरारत’ में भी नजर आई थीं।