जो बाइडन प्रशासन ने अदाणी ग्रुप पर राजनीति से प्रेरित मामला चलाया: अमेरिकी सांसद

जो बाइडन प्रशासन ने अदाणी ग्रुप पर राजनीति से प्रेरित मामला चलाया: अमेरिकी सांसद

वाशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। रिपब्लिकन सांसद लांस गुडेन ने जो बाइडन प्रशासन पर अदाणी ग्रुप पर राजनीति से प्रेरित मामला चलाने का आरोप लगाया। साथ ही, अदाणी एंटरप्राइजेज और यूएस ट्रेजरी के बीच 275 मिलियन डॉलर के समझौते का स्वागत किया और इसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए अमेरिकी सांसद ने कहा कि हम इस परिणाम से बहुत खुश हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि गौतम अदाणी को इस सब से गुजरना पड़ा। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ द ट्रेजरी के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) ने सोमवार को ऐलान किया कि अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने ईरान से संबंधित प्रतिबंधों के 32 कथित उल्लंघनों को लेकर संभावित नागरिक दायित्व को निपटाने के लिए 275 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जताई है। गुडन ने इससे पहले भी बाइडन प्रशासन में न्याय विभाग और अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी दोनों को पत्र लिखकर अदाणी समूह के अभियोजन पर सवाल उठाए थे। गुडन ने कहा कि उन्होंने ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष बार-बार चिंताएं उठाई थीं। उन्होंने कहा, "हमने बाइडन न्याय विभाग से संपर्क किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।" उन्होंने आगे कहा, "यह उन शुरुआती मुद्दों में से एक था जो मैंने ट्रंप प्रशासन के दौरान न्याय विभाग के समक्ष उठाए थे, और मुझे पता है कि वे इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और सही काम करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।" टेक्सास के सांसद ने इस मुद्दे को सबसे पहले उनके ध्यान में लाने के लिए भारतीय-अमेरिकी कारोबारी अरुण अग्रवाल को भी श्रेय दिया। गुडन ने आईएएनएस को बताया कि मुझे इस मामले के बारे में पहली बार जानकारी टेक्सास इकोनॉमिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन अरुण अग्रवाल की ओर से दी गई। उन्होंने कहा कि भारत में एक व्यक्ति है जो हमारे डेमोक्रेट न्याय विभाग द्वारा राजनीतिक अभियोजन का शिकार है। गुडन ने आईएएनएस को बताया कि उनका मानना ​​है कि इस मामले से अमेरिका में भारतीय निवेश हतोत्साहित होने का खतरा है। उन्होंने कहा,“मैंने शुरू से ही यह माना था कि अदाणी को अमेरिका में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी कंपनी और उनके परिवार द्वारा भारत भर में किए जा रहे अच्छे कार्यों को जारी रखना ही सही था।” गुडन ने पहले भी अदाणी पर अभियोग के पीछे