जम्मू-कश्मीर में नशा मुक्ती के लिए भारतीय सेना का जागरूकता अभियान, छात्राएं व्यक्त किया आभार

जम्मू-कश्मीर में नशा मुक्ती के लिए भारतीय सेना का जागरूकता अभियान, छात्राएं व्यक्त किया आभार

अखनूर, 21 मई। भारतीय सेना ने अखनूर स्थित दोरीडागर हायर सेकेंडरी स्कूल में एक नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन के दौरान, सेना के जवानों ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और उन्हें नशे से दूर रहने की सलाह दी। छात्रा आनवी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भारतीय सेना ने इस स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें बताया गया कि हमें ड्रग्स से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर के अंगों को नुकसान पहुँचता है। उन्होंने भारतीय सेना का दिल से आभार व्यक्त किया। आनवी ने कहा कि सेना न केवल हमारी सीमा की रक्षा करती है, बल्कि समय-समय पर स्कूल में आकर भी कार्यक्रम आयोजित करती है।

आनवी ने यह भी कहा कि हमारे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 100 दिनों का अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त करना है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर और बाढ़ के समय भी हमारी सहायता की थी।

11वीं कक्षा की छात्रा सोनिया शर्मा ने कहा कि विद्यालय में सेना के जवान आए और हमें ड्रग्स के खतरों के बारे में बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रग्स का सेवन करने से न केवल व्यक्ति का परिवार बर्बाद होता है, बल्कि उनके शरीर के अंग भी प्रभावित होते हैं। सोनिया ने सेना का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हमें इस विषय पर जागरूक किया।

12वीं की छात्रा सोनाक्षी शर्मा ने कहा कि सेना के अधिकारी हमें नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। जब कभी कोई मुहिम चलती है, भारतीय सेना के जवान हमेशा समय निकालकर हमें प्रोत्साहित करते हैं। मैं भारतीय सेना को धन्यवाद देती हूं।