भारत ने अभी हाल ही में अफगानिस्तान के साथ T20i के तीन मैचों की सीरीज खेली थी। ये सीरीज अफगानिस्तान ने अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होस्ट की थी। भारत ने इस सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर सीरीज क्लीन स्वीप कर ली थी। भारत ने इस सीरीज के बाद जापान के साथ अपनी आखरी T20i की घोषणा की। इस मैच के बाद भारत अपना T20i मैच एशियाई गेम्स में खेलेगा।
वैभव को मिल सकता है मौका
अफगानिस्तान के साथ खेली गई सीरीज में भारत को अपनी प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला था। भारत की तरफ से अभिषेक और संजु सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी। जापान के साथ खेले जाने वाले इस मैच में भारत की तरफ से वैभव को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। एशियाई गेम्स से पहले भारत ये औपचारिक T20 मुकाबला खेलेगा। इस मैच में भारतीय टीम बेंच स्ट्रेंथ भी आजमा सकती है।
जापान और भारत का पहला क्रिकेट मैच
यह मैच भारत और जापान के बीच उनके अच्छे राजनीतिक संबंधों की 75वीं एनिवर्सरी पूरी होने के जश्न में खेला जा रहा है। भारत और जापान अभी शिखर सम्मेलन में मिले थे। यह मैच भारत एशिया गेम्स से पहले वॉर्मअप गेम के रूप में खेलेगा और अपनी कमियों के साथ कमजोरियों पर ध्यान देकर अपनी तैयारी पक्की करेगा।