भारत को एशियाई गेम्स में बैडमिंटन में ब्रोंज मेडल के साथ संतुष्टि करनी पड़ेगी। भारत को चीन से 1-3 की शिकस्त सहनी पड़ी। भारत ने फिर भी एशियाई गेम्स में बैक टू बैक मेडल जीतकर इतिहास जरूर रचा। भारत की तरफ से लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी को यह शिकस्त झेलनी पड़ी है। भारत की तरफ से सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीन को शिकस्त देने में सफल रहे हैं। एशियाई गेम्स में आखरी में भारत से हरिहरन और अर्जुन ने मुकाबला गंवा दिया, जिसके कारण भारत बैडमिंटन में एशियाई गेम्स से बाहर हो गया।
भारत ने फिर रचा इतिहास
भारत के बैडमिंटन सितारों ने 40 साल में इतिहास रचा, जहां भारत के खिलाड़ियों ने बैक टू बैक मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। 2023 में भारत ने हांगझू एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। जहां फाइनल में चीन से शिकस्त मिली थी। 2026 में भारत चीन जैसी बाधा को पार करने में असमर्थ रहा और ब्रोंज मेडल के साथ घर लौट जाएगा।
लक्ष्य सेन की हार, शेट्टी भी हुए नाकाम
लक्ष्य सेन जो कि भारत की शान हैं और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-14 पर हैं। लक्ष्य की भिड़ंत दुनिया के नंबर-6 शी यू की से हुई, जिसे सेन हराने में असमर्थ साबित हुए। लक्ष्य ने एड़ी चोटी का जोर लगाया, लेकिन चीन के खिलाड़ी को मात नहीं दे पाए। भारत ने अपना मुकाबला 16-21, 18-21 से गंवाया, जिससे भारत मैच में 0-1 से पीछे हो गया। इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने धूम मचाते हुए वर्ल्ड चैंपियन लियांग वी केंग और वांग चांग की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 21-11, 21-20 से मात दी। इसके बाद भी भारत की उम्मीद कायम थी और भारत ने आईचीनोमिया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेशियन में चीन के साथ स्कोर 1-1 से बराबर किया। आयुष शेट्टी भारत की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और वर्ल्ड नंबर-12 ली शी फेंग के हाथों 19-21, 13-21 से मैच हार बैठे। इसी के साथ भारत 1-2 से सेमीफइनल में पीछे हो गया। भारत की आखरी उम्मीद हरिहरन अमसकरुणन और एमआर अर्जुन पर टिकी थी, लेकिन भारत की ये जोड़ी भी चीन के जी टिंग और लियू यी की जोड़ी से जीत नहीं पाई। भारतीय जोड़ी कड़ी टक्कर देने के बाद 16-21, 21-17, 9-21 से मुकाबला गंवा बैठी। जिसके साथ भारत का आगे जाने का सपना टूट गया।ट गया।