फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच 'डॉन 3' के लिए विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि फिल्म की कास्टिंग को लेकर खबरें आने लगी हैं। अब 'डॉन 3' से रणवीर सिंह तो पूरी तरह पल्ला झाड़ चुके हैं। ऐसे में फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि रणवीर सिंह की जगह इस फिल्म में कौन नजर आएगा? अब 'डॉन 3' की कास्टिंग को लेकर नई रुमर सामने आई है। अब फिल्म के लिए ऋतिक रोशन का नाम सामने आ रहा है। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के 'डॉन' बनने की अफवाहें उड़ रही हैं।
'डॉन 3' में ऋतिक लेंगे हिस्सा?
चलिए ये भी जान लेते हैं कि आखिर 'डॉन 3' में ऋतिक रोशन की एंट्री की खबर कहां से उड़ने लगी है। दरअसल, ऋतिक रोशन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। विदेश से एक्टर की एक सेल्फी सामने आई। हालांकि, इस फोटो से ज्यादा फैंस का अटेंशन उनके कैप्शन ने ग्रैब किया। ऋतिक रोशन ने इसमें लिखा था, 'अभी-अभी मुझसे पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल ढूंढ रहा हूं और जब मुझे खुद अपना रोल याद आया, तो मैं खुद हैरान रह गया। क्या आपको 'लक बाय चांस' का जफ्फर याद है? वही रोल। मैं वैसा रोल तुरंत कर लूंगा। लेकिन डायरेक्टर्स मुझे सिर्फ गुड गाय के रोल में देखना चाहते हैं। दुख की बात है।'
[Image]
ऋतिक के पोस्ट पर जोया का कमेंट वायरल
ऋतिक रोशन के इस पोस्ट के बाद फैंस इसी पर चर्चा कर रहे थे कि एक्टर अब हीरो की जगह विलेन का रोल करना चाहते हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन के कमेंट सेक्शन में फरहान अख्तर की बहन और डायरेक्टर जोया अख्तर का कमेंट आ गया। जोया ने ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'चलिए कॉफी पीते हैं।' जोया अख्तर के इस कमेंट को पढ़कर साफ हो गया है कि वो ऋतिक रोशन के साथ काम करना चाहती हैं। जल्द ही हो सकता है कि दोनों मुलाकात करें और फिर किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लें।
कहां से शुरू हुई चर्चा?
अब इस पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ऐसा दावा कर रहे हैं कि ऋतिक रोशन अपने लिए 'डॉन 3' को लेकर पिच कर रहे हैं। लोग सोच रहे हैं कि एक्टर कहीं इशारों-इशारों में फरहान अख्तर और जोया अख्तर को उन्हें 'डॉन 3' में कास्ट करने का हिंट तो नहीं दे रहे। अब लोगों के मन में तो ये बात आ चुकी है, लेकिन फरहान और जोया इस बारे में क्या सोचते हैं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।