हिना खान अक्सर अपने कैंसर या फिर किसी कैटफाइट को लेकर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लेती हैं। हिना खान का कंट्रोवर्सी से एक गहरा रिश्ता है। जितने लोग उनके फैंस हैं, उतने ही हिना खान के ट्रोलर्स भी हैं। फिलहाल हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच सोशल मीडिया पर जंग चल रही है। शिल्पा शिंदे ने हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में अपना गुनाह कबूल किया था कि उन्होंने अपने शो के प्रोड्यूसर पर झूठा सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया है। इसके बाद हिना खान ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी।
हिना खान हुईं ट्रोल
अब शिल्पा शिंदे तो लोगों के निशाने पर आई हीं, लेकिन हिना खान भी अपने रिएक्शन की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो गईं। हिना खान को अब लोग तरह-तरह की बातें सुना रहे हैं। इतना ही नहीं उनके कुछ फैंस भी घटिया टिप्पणी कर रहे हैं। अब इस ट्रोलिंग पर हिना खान का नया पोस्ट सामने आया है। हिना खान ने ट्रोलर्स को धमकी दे डाली है। चलिए देखते हैं कि हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम कि स्टोरी पर क्या कहा है।
[Image]
ट्रोलर्स को हिना खान का जवाब
हिना खान ने लिखा, 'हम सब गलतियां करते हैं और समय के साथ विकसित होते हैं। मैंने यहां-वहां कुछ ट्वीट पढ़े। मैंने हमेशा नफरत की जगह दया, प्रेम और मानवता को चुना है। अगर आप मेरे फैन और शुभचिंतक हैं, तो मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि आप भी इसी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ कार्य करें। दूसरों के लिए घृणा और रूखेपन के बिना, बिना सोचे-समझे और विवेकहीन ट्रोल की तरह व्यवहार किए बिना। हमें अपनी बात मनवाने के लिए नीच हरकतें नहीं करनी चाहिए।'
हिना खान ने गुस्से में दी चेतावनी
हिना ने आगे कहा, 'हम अमानवीय या घृणास्पद हुए बिना भी ऐसा कर सकते हैं। हम हमेशा अपनी बात को शालीनता से रख सकते हैं और फिर भी प्रभावी हो सकते हैं। करुणा और प्यार हमारी शक्ति होनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते और उन लोगों की तरह व्यवहार करते हैं, जो बेमतलब की नफरत फैलाते हैं और ट्रोल करते हैं, तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगी, चाहे आप मेरे फैन ही क्यों न हों। और मैं सच कह रही हूं। मैं सिर्फ अपने और अपने प्रियजनों के लिए पॉजिटिविटी और शांति चाहती हूं। और आप सभी मेरे लिए बहुत प्यारे हैं। प्लीज काइंड रहें।'