एशियन जूनियर स्क्वैश: हृधान शाह ने अंडर-17 प्री-क्वार्टर में मलेशिया के शीर्ष खिलाड़ी को हराया

एशियन जूनियर स्क्वैश: हृधान शाह ने अंडर-17 प्री-क्वार्टर में मलेशिया के शीर्ष खिलाड़ी को हराया

मुंबई, 21 मई। भारत के हृधान शाह ने 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप में लड़कों के अंडर-17 प्री-क्वार्टरफाइनल में गुरुवार को मलेशिया के पहले वरीय मुहम्मद हैकल हाजिम बिन सयारुद्दीन को 11-13, 11-5, 11-4, 11-7 से जीत लिया।

गुरुवार को चीन के पान्झिहुआ में आयोजित प्रतियोगिता में हृधान के साथ ही उनके भारतीय साथी लोकेश सुब्रमणि और शिवेन अग्रवाल भी लड़कों के अंडर-17 क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। अब अगले दौर में हृधान का सामना लोकेश से होगा। इसी दौरान, आर्यवीर दीवान, गुरवीर सिंह और युशा नफीस ने लड़कों के अंडर-19 वर्ग के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई।

अन्य श्रेणियों में अंतिम-8 में पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं: लड़कों के अंडर-13 वर्ग में अभ्युदय अरोड़ा, धैर्य गोगिया और अमर्य बजाज; लड़कियों के अंडर-13 वर्ग में आलिया कंकारिया, शनाया पारसरामपुरिया और दिव्यांशी जैन; लड़कों के अंडर-15 वर्ग में श्रेष्ठ अय्यर और ध्रुव बोपाना; लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में आद्या बुधिया; लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में अनिका दुबे; और लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में उन्नति त्रिपाठी।

भारतीय खिलाड़ियों के परिणाम (प्री-क्वार्टरफाइनल):

अंडर-13

लड़कों में: मोहम्मद मुस्तफा खान (पाकिस्तान) ने 5/8-आरोन अरम्भन को 11-6, 11-9, 9-11, 11-6 से हराया। 3/4-अभ्युदय अरोड़ा ने एल चंद्रशेखरन (मलेशिया) को 11-5, 11-5, 11-5 से मात दी। धैर्य गोगिया ने ली जियाकी (चीन) को 11-4, 11-4, 11-2 से शिकस्त दी। 3/4-अमर्य बजाज ने केल डमीर नोरिफैजल (मलेशिया) को 11-8, 13-11, 11-3 से हराया।

लड़कियों में: 5/8-आलिया कांकरिया ने सेल नुई च्यू (मलेशिया) को 12-10, 11-8, 11-5 से हराया। 3/4-शनाया परसरामपुरिया ने अरिसा शेख (मलेशिया) को 22-24, 12-10, 11-5, 11-4 से मात दी। करीना शशिकुमार (एसजीपी) ने रिया दलाल को 11-7, 11-6, 11-7 से हराया। 2-दिव्यांशी जैन ने सयूरी डी सिल्वा (श्रीलंका) को 11-3, 11-1, 11-0 के स्कोर से हराया।

अंडर-15

लड़कों में: 2-श्रेष्ठ अय्यर ने जुन्या फुजिता (जापान) को 11-7, 11-8, 11-5 से हराया। मोहम्मद सोहेल अदन (पाकिस्तान) ने ध्रुव जौहरी को 11-6, 13-11, 11-3 से हराया। 5/8-ध्रुव बोपाना ने वेन विल्सन (मलेशिया) को 11-6, 11-6, 11-7 से हराया।

लड़कियों में: 1-जियुआन यिन (सीएचएन) ने एम गौशिका को 6-11, 11-7, 11-6, 13-11 से हराया। माकेला लिन कैसिडी (एचके) ने वसुंधरा नांगारे को 8-11, 11-5, 11-8, 11-6 से हराया। 3/4-आद्या बुधिया ने सिएरा ची चेंग काओ (मैक) को 6-11, 11-4, 11-5, 11-4 से हराया।

अंडर-17

लड़कों में: हृदयन शाह ने 1-मुहम्मद हइकल हाजिम बिन सियारुद्दीन (मलेशिया) को 11-13, 11-5, 11-4, 11-7 से हराया। 5/8-लोकेश सुब्रमणि ने जोंगह्युन यून (कोरिया) को 11-8, 11-1, 11-5 से शिकस्त दी। 5/8-शिवेन अग्रवाल ने सिम येक वेई (मलेशिया) को 3-11, 10-12, 13-11, 11-8, 11-9 से मात दी। 2-मुहम्मद रजीक पुत्र (मलेशिया) ने राघव वशिष्ठ को 11-6, 8-11, 8-11, 11-3, 12-10 से हराया।

लड़कियों में: 3/4-अनिका दुबे ने तांग लोक यिन (हांगकांग) को 9-11, 11-3, 11-5, 11-2 से हराया। ओई वेन मिन (मलेशिया) ने सानवी कलंकी को 7-11, 11-5, 11-1, 11-8 से हराया। 3/4-पुई यिन क्लो (एचके) ने रियानसिका वर्मा को 11-7, 11-7, 11-3 से शिकस्त दी। येक रुई जीन (मलेशिया) ने दिवा शाह को 1-11, 11-3, 11-8, 11-4 से हराया।

अंडर-19

लड़कों में: 3/4-आर्यवीर दीवान ने लाउ पाक टू (हांगकांग) को 11-4, 11-3, 11-2 से हराया। गुरवीर सिंह ने सल्लम ए सुफियान (मलेशिया) को 11-4, 11-7, 11-2 से मात दी। युशा नफीस ने खैरिल फरीज (मलेशिया) को 11-4, 11-9, 11-4 से शिकस्त दी।

लड़कियों में: उन्नति त्रिपाठी ने अकीरा नकाजिमा (जेपीएन) को 11-5, 11-4, 11-5 से हराया। व्हिटनी विल्सन (मलेशिया) ने आकांक्षा गुप्ता को 11-5, 11-6, 11-2 से हराया। एना क्वांग (हांगकांग) ने व्योमिका खंडेलवाल को 11-3, 11-0, 11-1 से हराया। 2-हेलेन टैंग (हांगकांग) ने ईशा श्रीवास्तव को 11-5, 11-5, 11-4 से मात दी।