एनसीआर में तापमान की चरम सीमा, आगामी पांच दिनों तक 45 डिग्री से ऊपर

एनसीआर में तापमान की चरम सीमा, आगामी पांच दिनों तक 45 डिग्री से ऊपर

नोएडा, 22 मई। एनसीआर क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली में तपती गर्मी ने जनजीवन को कठिन बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई कमी आने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से काफी अधिक रहने का अनुमान है।

22 मई से 27 मई के बीच दिन का अधिकतम तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रातें भी विशेष रूप से गर्म रहेंगी और 'वार्म नाइट' के प्रभाव में रहेंगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 22 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर और शाम को तेज हवाओं का अनुभव होगा और लू से राहत नहीं मिलेगी।

23 मई के लिए भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। हीट वेव के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। 24 मई को भी तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने की संभावना है, और लू का प्रभाव जारी रहेगा। 25, 26 और 27 मई को भी तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री के आस-पास ही रहने की उम्मीद है, जबकि दिन और शाम में गर्म हवाएं चलती रहेंगी।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री से कम नहीं होगा। इसके अलावा, तेज हवाओं का असर भी अधिक महसूस किया जाएगा, जिससे स्थिति और भी खराब हो सकती है, क्योंकि ये हवाएं गर्म और सूखी होंगी। बढ़ती गर्मी और लू की वजह से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, उल्टी और बेहोशी के मामलों में वृद्धि हो रही है। एनसीआर के कई सरकारी और निजी अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें, भरपूर पानी पिएं और हल्के सूती कपड़े पहनें।