एम्स-दिल्ली में उच्च वेतन वाली नौकरी के अवसर: विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 2 जून अंतिम तिथि

एम्स-दिल्ली में उच्च वेतन वाली नौकरी के अवसर: विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 2 जून अंतिम तिथि

नई दिल्ली, 21 मई। भारतीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा वित्त पोषित एक परियोजना के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली ने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में अस्थायी रूप से प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट II (मेडिकल), प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट I (नॉन-मेडिकल) और प्रोग्रामर के एक-एक पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 मई से आरंभ हुई है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जून निर्धारित की गई है। इस प्रकार, जो उम्मीदवार मेडिकल क्षेत्र से संबंधित हैं, उन्हें अंतिम तिथि तक या उससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की सलाह दी जाती है।

प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट II (मेडिकल) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास तीन साल का शोध अनुभव होना चाहिए और उन्हें एमबीबीएस/बीडीएस के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (एमडी/एमडीएस (सामुदायिक दंत चिकित्सा)/एमपीएच) या एमबीबीएस, पीएचडी/बीडीएस के साथ एमपीएच और पीएचडी की डिग्री होनी जरूरी है।

प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट I (नॉन-मेडिकल) पद के लिए प्रत्याशियों के पास जैवसांख्यिकी या जनसांख्यिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन या पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, जनसांख्यिकी में अनुभव या बड़े समूहों के प्रबंधन में अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रोग्रामर की भूमिका के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन/सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री या कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर प्रौद्योगिकी/सूचना प्रौद्योगिकी में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 से 25 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को मासिक वेतन 70,000 से 1,04,000 रुपये के बीच मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले एम्स-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक या क्यूआर कोड को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। फिर आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ सही आकार में अपलोड करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म की समीक्षा करके उसे सबमिट करें और आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य की संदर्भ के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।