एमपीईजेड भर्ती 2026: आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 150 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

एमपीईजेड भर्ती 2026: आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 150 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

भोपाल, 22 मई। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीईजेड) ने जबलपुर में 1 साल के लिए आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के विभिन्न 150 पदों के लिए भर्ती की जानकारी दी है और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 55 पद कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए), 83 पद इलेक्ट्रीशियन और 12 पद स्टेनोग्राफर (हिंदी) शामिल हैं।

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी और अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी योग्य उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल पोर्टल पर लिंक सक्रिय होने के बाद अंतिम तिथि के पहले अपना पंजीकरण पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों के पास 1 या 2 वर्षीय आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) सर्टिफिकेट आवश्यक है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राहत दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची (आईटीआई के प्रतिशत अंकों के आधार पर), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट के लिए 10,560 रुपये और 2 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट के लिए 11,040 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर एमपीईजेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी भरें और मांगे गए दस्तावेज़ सही आकार में अपलोड करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म की जाँच करें और सबमिट करें। आवेदन पत्र की एक कॉपी प्रिंट कर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।