भारत की राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर एरिया में नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तीन नाबालिगों के साथ चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। हत्या के बाद आरोपियों ने लड़की के शव को आवारा कुत्तों के हवाले कर दिया। कुत्तों के नाबालिग के शरीर के कुछ हिस्से भी चबा लिए। पहले शव की पहचान महिला के तौर पर हुई थी, लेकिन बाद में पता चला कि शव नाबालिग लड़की का है। 

कब हुई घटना? 

ये घटना 13 सितंबर की है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही इस मामले की जांच की। पुलिस ने इस मामले को 72 घंटे के अंदर सॉल्व कर लिया। कुशक रोड के खेत के पास स्वरूप नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खुले मैदान में अनजान शव पड़ा हुआ है। पता चलते ही पुलिस की टीम, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीमें घटनास्थल पर पहुंची।  

क्या हुआ था घटना स्थल पर?

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि एक आरोपी नाबालिग लड़की का प्रेमी था। उन लोगों ने पहले अपने दोस्तों के साथ शराब पी और उसके बाद किशोरी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोपियों के लगा कि किशोरी बाद में इस घटना की शिकायत कर देगी। इसी डर से उन्होंने चाकू मारकर नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। 

50 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच

मामले की जांच में पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज निकालकर देखी। पुलिस को घटनास्थल के आसपास एक सस्पीशियस टेंपो दिखाई दिया। अंधेरा होने की वजह से उसका नंबर क्लियर नहीं हो सका। अलग-अलग कैमरों की फुटेज को जोड़कर पुलिस ने टेंपो का रूट पता किया। जांच के बाद पुलिस टेंपो तक पहुंची और पूछताछ के आधार पर चार आरोपियों को पकड़ा गया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।