'बिग बॉस' के फैंस आज कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड होंगे क्योंकि आज भाईजान पूरे हफ्ते का हिसाब-किताब करते हुए नजर आएंगे। 'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते खूब झगड़े हुए हैं। शो में ना सिर्फ गाली गलौज हुआ बल्कि कुछ पर्सनल कमेंट्स भी मारे गए। टास्क के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स फिजिकल भी हुए और धमकी का सिलसिला भी चलता रहा। इतना ही नहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ने तो मेकर्स पर भी संगीन आरोप लगा दिए। अब जब इतना बवाल हुआ तो शो के होस्ट सलमान खान का गुस्सा करना तो बनता है। ऐसे में सलमान दो कंटेस्टेंट्स पर भड़कते हुए नजर आने वाले हैं।
सलमान के निशाने पर आसिफ और स्काउट
इस हफ्ते सलमान खान के निशाने पर आसिफ खान और स्काउट आने वाले हैं। इन दोनों ने लगातार अग्रेशन दिखाया है। साथ ही दोनों इस शो के सबसे बड़े नियम को भी तोड़ चुके हैं। आसिफ खान और स्काउट दोनों को नॉमिनेशन डिसकस करते हुए 'बिग बॉस' ने खुद पकड़ा और इनको घरवालों के सामने बेनकाब करते हुए सजा भी दे दी। हालांकि, अपनी गलती मानने की जगह इन दोनों ने आरोप उल्टा मेकर्स पर ही मढ़ दिया। इनका और इनके गैंग का कहना है कि मेकर्स अनफेयर हैं और वो बाकी लोगों के वीडियो नहीं दिखा रहे हैं। जब एक टास्क में इन दोनों की लाइफलाइन चली गई तब भी मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगा दिया गया।
मेकर्स को बार-बार किया टारगेट
ऐसे में सलमान खान आसिफ से उनकी इस हरकत का जवाब मांगेंगे। इसके अलावा स्काउट ने तो ऐसी हरकत कर दी है, जिसकी वजह से सलमान का पारा हाई हो गया है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट और अर्शिफा खान ने जमकर लड़ाई की। स्काउट ने गुस्से में अर्शिफा को कुछ ऐसी बातें कह दीं, जो एक लड़की को नहीं कहनी चाहिए थी। इसके अलावा वो शो में अपनी यूट्यूब कम्युनिटी को मैसेज देते हुए भी नजर आए। स्काउट को बार-बार यूट्यूब कम्युनिटी से बात करते हुए देखकर ऐसा लग रहा था कि वो उन लोगों को प्रवोक कर रहे हैं।
स्काउट ने यूट्यूब कम्युनिटी की दी धमकी!
स्काउट की इस हरकत पर सलमान खान काफी नाराज हैं। अब वो स्काउट से उनके खिलाफ भी अपनी यूट्यूब कम्युनिटी से शिकायत करने को कहेंगे। इसके अलावा घर में हुए और भी मुद्दों पर सलमान खान अपनी राय देते हुए नजर आएंगे। यंग और माही विज की गलतफहनी भी सलमान खान दूर करने वाले हैं। एमसी मैरी कॉम ने यंग को बताया था कि माही ने यंग को गालियां दी हैं। अब ये बात कितनी सच है और कितनी झूठ वो भी साफ हो जाएगा।