'बिग बॉस' के घर में रिश्तों पर रायता फैल चुका है। एक पल में भाई-बहन और दूसरे की पल में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को गलत टच करते हुए नजर आ रहे हैं। लव को लेकर स्काउट और यंग की फीलिंग्स को लेकर सिर्फ वो खुद ही नहीं बल्कि पूरा इंडिया कंफ्यूज है। पिछले कुछ दिनों से इस शो को लेकर फैंस सिर्फ एक ही चीज पर चर्चा कर रहे हैं और वो है स्काउट और यंग आखिर लव से प्यार करते हैं या उन्हें अपनी बहन मानते हैं। दरअसल, इनके शब्द और हरकतें मेल नहीं खा रहीं। अब तक ऐसा सिर्फ दर्शकों को लग रहा था, लेकिन अब आम्रपाली दुबे ने भी शो में साफ कह दिया है कि लव के साथ इन दोनों की नजदीकी देखने में अच्छी नहीं लग रही। 

लव की यंग संग नजदीकी पर हुआ बवाल 

आपको बता दें, लव कभी स्काउट के साथ ज्यादा करीब आती हुई नजर आतीं हैं तो कभी यंग के साथ चिपकती हुई दिखाई देती हैं। मस्ती-मस्ती में ये तीनों वो लाइन क्रॉस कर देती हैं, जो इन्हें नजर ही नहीं आती। अब लव और यंग को मजाक में एक-दूसरे को टच करते हुए देख स्काउट इसपर आपत्ति जताई थी। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने भी कहा कि दोनों ये सब हरकतें न करें क्योंकि देखने में अच्छा नहीं लगता। जिसके बाद यंग को गुस्सा आ गया था और उन्होंने स्काउट को घूमकर दमकी दी थी। वहीं, लव भी इस बात पर बुरा मान गई थीं और वो बार-बार एक ही सवाल करती हुई नजर आईं कि वो स्काउट के साथ भी ऐसे ही रहती हैं, अगर उनके साथ ये सब गलत नहीं है, तो यंग के साथ गलत क्यों हैं। 

स्काउट और आम्रपाली ने बताई बाउंड्री 

इस दौरान स्काउट ने यंग को समझाया कि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड को ये सब देखकर अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए उन्हें लव को इस तरह टच नहीं करना चाहिए। अगर यंग की गर्लफ्रेंड इस शो में होती और कोई भाई बनकर भी उन्हें ऐसे छूता तो यंग को पसंद नहीं आता। इस बात पर यंग ने हामी भरी। दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे ने लव गिल को साफ शब्दों में समझाया कि स्काउट जिस तरह से उन्हें शर्ट के अंदर हाथ डालकर खुजली कर रहे थे वो दर्शकों को देखने में अच्छा नहीं लगेगा। वो देखने में अनकंफर्टेबल लगेगा, इसलिए उन्होंने उस वक्त ही स्काउट को कहा था कि वो बाहर से ही खुजली करें। ऐसे ही यंग की गर्लफ्रेंड को भी बाहर बुरा लगता होगा। 

आम्रपाली दुबे ने लव को दिया सेल्फ रिसपेक्ट का ज्ञान 

आम्रपाली दुबे ने लव गिल को समझाया कि ये दोनों कमिटेड हैं और तुम आपस में एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल हो सकते हो, लेकिन इनके पार्टनर को बाहर खराब लगता होगा। लड़कियों की फीलिंग्स ये सब देखकर हर्ट हो रही होगी और समाज भी इसे पसंद नहीं करेगा। ऐसे में लव को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो ज्यादा किसी के करीब न जाएं। आम्रपाली दुबे ने लव को कहा कि उन्हें अपनी सेल्फ रिसपेक्ट शो में रखनी चाहिए। आम्रपाली दुबे को ये स्टैंड लेता देख दर्शक भी खुश हो गए हैं। आखिरकार किसी ने इस घर में ये बात उठाई है जो कई दिनों से फैंस को निराश कर रही है।