'बिग बॉस' के घर से ईशा रिखी की एग्जिट हो चुकी है। अब शो से आउट होने का बाद ईशा ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। ईशा का इस शो को लेकर पहला बयान सामने आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और अपने फैंस से दिल की बात कही है। ईशा ने अपनी जर्नी को लेकर इमोशंस एक्सप्रेस किए हैं। साथ ही खुलासा किया है कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए बेहद मुश्किल रहे हैं। ईशा रिखी ने अपने इस पोस्ट में क्या कहा चलिए जानते हैं।
ईशा रिखी ने इंस्टा पर शेयर किया पोस्ट
ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए कहा, '3 हफ्ते बिग बॉस के घर के अंदर, 3 हफ्ते ढेर सारे इमोशंस, एक्सपीरियंस, चैलेंज, हंसी, आंसू और उन यादों के जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे। वापस आकर मुझे एहसास हुआ कि आपका प्यार और सपोर्ट मेरे लिए क्या मायने रखता है। जो भी मेरे साथ खड़ा रहा, मुझ में विश्वास रखा, जिसने भी मुझे हौसला दिया और उन्हें भी जिन्होंने मुझे सपोर्ट नहीं किया सभी को शुक्रिया। मैं हर ओपिनियन, मैसेज और हर उस इंसान की शुक्रगुजार हूं जो मेरी इस जर्नी का हिस्सा हैं।
फैंस को क्या बोलीं ईशा रिखी?
ईशा रिखी ने आगे लिखा, 'पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए आसान नहीं थे। मेरा इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ, कुछ ऐसे पल आए जहां खुद को एक्सप्रेस करना भी मुश्किल था और कुछ ऐसे पल भी थे जहां शायद मैं वैसी नहीं दिखी जैसा मैं दिखना चाहती थी। मैं जानती हूं कि शायद मैंने आप में से कुछ लोगों को निराश किया है और अगर मैंने किया है तो मैं वाकई माफी मांगती हूं। मैं अभी भी चीजों को प्रोसेस कर रही हूं, अपने आपको बेहतर समझ रही हूं और इस पुरे अनुभव से सीख रही हूं।'
फैंस को कहा शुक्रिया
ईशा रिखी ने आखिर में लिखा, 'मैं चाहती हूं कि आप सभी को पता चले कि मुझे आपका प्यार महसूस हुआ है, तब भी जब मैं ज्यादा एक्सप्रेस नहीं कर पाई। ये मेरे लिए इतना मायने रखता है कि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मेरे साथ खड़े रहने, मुझे समझने और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया।' आपको बता दें, ईशा ने ये गेम बड़ा ग्रेसफूली खेला है और बाहर आने के बाद इस पोस्ट में भी उनका अंदाज साफ नजर आ रहा है।