मुंबई, 22 मई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग हर स्थान पर देखी जा सकती है। उनकी इस प्रसिद्धि के चलते कई सेलिब्रिटीज उनके साथ काम करने की ख्वाहिश रखते हैं। अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख अदाकारा ने स्वयं अक्षय के साथ काम करने की इच्छा प्रकट की है।
यह अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह हैं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की।
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सोफे पर बैठकर अक्षय का मशहूर गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' अपने टैब पर देख रही हैं। कुछ देर बाद वह कहती हैं, "प्रणाम अक्षय जी, मेरा नाम अक्षरा सिंह है और मैं भोजपुरी सिनेमा में काम करती हूं। मैं लंबे समय से आपके हिंदी गाने देख रही हूं। आपने कई हिंदी गानों में थिरकन डाली है। अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए और हमारे साथ गाने पर थिरक कर अपना जलवा दिखाइए। आप दिन और समय तय कीजिए, हम तुरंत आ जाएंगे।"
वीडियो के साथ अक्षरा ने लिखा, "क्या हमें भोजपुरी गाने पर थिरकने का एक मौका मिलेगा? अक्षय कुमार के साथ?" अक्षरा की इस पोस्ट को काफी सराहा जा रहा है और मनोरंजन उद्योग से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक सभी इसकी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक अभिनेता अक्षय कुमार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग के बारे में सभी जानते हैं, जबकि अक्षरा भी भोजपुरी सिनेमा में एक बड़ा नाम हैं। उन्हें उद्योग की 'लेडी रॉकस्टार' और 'बिहार की शेरनी' कहा जाता है। इसके अलावा, अक्षरा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो हर विषय पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। अब यह देखना होगा कि अक्षय कुमार इसका क्या जवाब देते हैं।
अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं, जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में अपनी शानदार अदाकारी और गायकी के लिए जानी जाती हैं। उनके गाने लगातार रिलीज होते रहते हैं, और हाल ही में उनका नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' भी आया था।