भगवा छोड़कर ग्लैमर में लौटीं ममता कुलकर्णी? गोवा में दिखा स्टाइलिश अंदाज, वीडियो वायरल

भगवा छोड़कर ग्लैमर में लौटीं ममता कुलकर्णी? गोवा में दिखा स्टाइलिश अंदाज, वीडियो वायरल

90 के दशक की मशहूर अदाकारा ममता कुलकर्णी साल 2025 के महाकुंभ के दौरान अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने गेरुआ वस्त्र धारण कर संन्यासी जीवन अपनाया और किन्नर अखाड़े से जुड़ गईं। इस दौरान उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई और वह “श्री यमाई ममता नंद गिरि” के नाम से जानी जाने लगीं। हालांकि इस फैसले को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

View this post on Instagram

A post shared by MAHAMANDLESHWAR YAMAIIMAMTA NANDGIRI (@mamtakulkarnimk)

महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

इसी साल 27 जनवरी को ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने जीवन के 25 साल आध्यात्म को समर्पित किए हैं और यह साधना आगे भी जारी रहेगी।

View this post on Instagram

A post shared by MAHAMANDLESHWAR YAMAIIMAMTA NANDGIRI (@mamtakulkarnimk)

अब गोवा में दिखा बदला हुआ अंदाज

हाल ही में ममता कुलकर्णी गोवा पहुंचीं, जहां उनका एक नया अवतार देखने को मिला। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह काफी ग्लैमरस, स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ममता अपनी सहेलियों के साथ गोवा ट्रिप एंजॉय करती दिख रही हैं। वह खुद मोबाइल से वीडियो शूट करते हुए बाल संवारती नजर आईं और बताया कि वह गोवा क्यों आई हैं। फैंस ने उन्हें लंबे समय बाद इस तरह के ग्लैमरस अंदाज में देखा है।

View this post on Instagram

A post shared by MAHAMANDLESHWAR YAMAIIMAMTA NANDGIRI (@mamtakulkarnimk)

सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनके संन्यास और अब के ग्लैमरस लुक को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “आपने चंदन टीका हटाकर भगवा छोड़ दिया क्या?” दूसरे ने कमेंट किया, “ये तो नकली साध्वी निकलीं।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “भगवा के साथ मजाक क्यों किया, इसका जवाब देना होगा।”

फिर चर्चा में ममता कुलकर्णी

संन्यास, विवाद, इस्तीफा और अब ग्लैमरस वापसी—ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका बदला हुआ अंदाज जहां कुछ लोगों को हैरान कर रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस भी तेज हो गई है।