इन छोटे बीजों में छुपा है बड़ा राज… खाने का सही तरीका जान लें, ये गलती पड़ सकती है भारी!

इन छोटे बीजों में छुपा है बड़ा राज… खाने का सही तरीका जान लें, ये गलती पड़ सकती है भारी!

चिया और सब्जा (तुकमारिया/बेसिल) सीड्स आकार में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन ये पोषक तत्वों का खजाना हैं। खासकर गर्मियों में इनका सेवन शरीर को ठंडक देता है और कई हेल्थ बेनिफिट्स प्रदान करता है। ये सीड्स डाइजेशन, हार्ट हेल्थ और बॉडी को डिटॉक्स करने में मददगार माने जाते हैं।

चिया और सब्जा सीड्स के पोषक तत्व

चिया सीड्स में पाए जाते हैं:

-प्रोटीन
-फाइबर
-कैल्शियम
-आयरन
-मैग्नीशियम
-जिंक

सब्जा सीड्स में मौजूद हैं:

-फाइबर की भरपूर मात्रा
-ओमेगा-3 फैटी एसिड (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड)
दोनों ही बीज शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाते हैं।

कैसे करें सेवन? (सही तरीका)

चिया और सब्जा सीड्स को डाइट में शामिल करने का सबसे सही तरीका:

-रात में पानी में भिगो दें (जेल जैसा बन जाता है)
-सुबह पानी में मिलाकर पिएं
-स्वाद के लिए नींबू का रस मिला सकते हैं

इसके अलावा आप इन्हें दही में मिलाकर, स्मूदी या पुडिंग में या नारियल पानी के साथ भी ले सकते हैं।

ये गलती न करें

-कभी भी सूखे (बिना भिगोए) सीड्स न खाएं, इससे गले में फंसने या डाइजेशन की समस्या हो सकती है।
-रोजाना 2 चम्मच (भीगे हुए) से ज्यादा सेवन न करें।
-अगर आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम है या आप दवाइयां ले रहे हैं, तो इन्हें डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खासतौर पर किडनी की समस्या (स्टेज 3) वाले मरीज या फूड एलर्जी वाले लोग डॉक्टर की सलाह के बिना सेवन न करें।

एलर्जी का खतरा भी संभव

अगर आपको तिल, मूंगफली जैसी चीजों से एलर्जी है, तो चिया या सब्जा से भी एलर्जी हो सकती है। इसलिए नए फूड को डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है। चिया और सब्जा सीड्स गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं, लेकिन सही तरीके और सीमित मात्रा में सेवन करना जरूरी है।