पीएम मोदी को स्वीडन में मिले सम्मान पर शिवसेना ने जताया गर्व, आनंद दुबे ने एसआईआर और महंगाई पर केंद्र को घेरा

पीएम मोदी को स्वीडन में मिले सम्मान पर शिवसेना ने जताया गर्व, आनंद दुबे ने एसआईआर और महंगाई पर केंद्र को घेरा

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने एसआईआर और मतदाता सूची सत्यापन अभियान, कांग्रेस-शासित राज्यों में ईंधन की कीमतों से जुड़े मुद्दों और प्रधानमंत्री मोदी को मिले विदेशी सम्मान पर अपनी बात रखी। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने एसआईआर और महंगाई पर केंद्र को घेरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस पर शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि यह भारत के लिए गौरव की बात है। एसआईआर और मतदाता सूची सत्यापन अभियान को लेकर कृष्णा हेगड़े ने कहा कि उपमुख्‍यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि सभी बूथ स्‍तर पर जाकर काम करें। जो हमारे देश के असली मतदाता हैं, उनकी पहचान करें। इसके अलावा चुनाव आयोग के अधिकारियों की एसआईआर प्रक्रिया में सहायता प्रदान करें। कांग्रेस शासित राज्यों में ईंधन की कीमतों से जुड़े मुद्दों पर हेगड़े ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया है। इससे पहले कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कीमतों में बढ़ोतरी की हुई थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो बाते कही जाती हैं, जमीनी स्‍तर पर नहीं दिखाई देती है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कांग्रेस शासित राज्यों में ईंधन की कीमतों से जुड़े मुद्दों पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पूरे भारत में पेट्रोल और डीजल की किल्‍लत है। पीएम मोदी के अपील पर हम सब सार्वजनिक वाहन का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। तेलंगाना हो या भाजपा शासित राज्‍य हो सब अपने तरीके से काम करती हैं। तेलंगाना अभी एक नया राज्‍य है, ऐसे में हम सबको उसके साथ सहयोग की भावना रखनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी और तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के बीच अच्‍छे संबंध हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से सहयोग मिलेगा। इसका विरोधाभास नहीं होना चाहिए कि उन्‍होंने लगा दी और भाजपाईयों ने नहीं लगाई। केरल में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आनंद दुबे ने कहा कि हमें लगता है कि यह सरकार बहुत अच्‍छा काम करेगी। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उन्‍होंने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि पिछले 12 साल